संवाददाता शिवानंद त्रिपाठी की रिपोर्ट

महाराजगंज: उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास विभाग मंत्रालय के स्थायी समिति में स्थानीय स्वशासन संबंधी स्थाई समिति के सदस्य बनाए गए सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया। नगर विकास मंत्रालय के द्वारा जारी पत्र में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया को स्थाई समिति का सदस्य बनाया गया है। यह स्थाई समिति मंत्रियों को परामर्श देगी। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के नगर विकास विभाग की स्थानीय स्वशासन स्थाई समिति का सदस्य बनाए जाने से लोगों में हर्ष व्याप्त है। विधायक के मनोनयन पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, चौधरी शिवेंद्र सिंह,जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल,संतोष सिंह,रामाज्ञा निषाद, जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल,बबलू यादव, जिला मंत्री आशुतोष शुक्ला, बैजनाथ पटेल, सरोज पांडेय, नगर अध्यक्ष सानंदन पटेल, संजीव शुक्ला, राजीव द्विवेदी ,राकेश अग्रहरी, अशोक पटेल, अरविंद मौर्य, वीरेंद्र चौहान, राधारमण शुक्ल, विजय गौड़, लाल जी गुप्ता, शांति शरण मिश्रा, वीरेंद्र लोहिया सहित तमाम लोगों ने बधाई दी।
क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक !