वरिष्ठ संपादक डॉ. योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट



भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में संविधान गौरव अभियान के तहत पनियरा विधानसभा क्षेत्र के हरपुर महंत में स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित “संविधान गौरव गोष्ठी” में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने आज छात्र छात्राओं एवं अध्यापकों को संबोधित किया।
निर्भय सिंह ने कहा कि,
हमारा संविधान हमारा अभिमान है। भारतीय जनता पार्टी ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के मूल्यों तथा आदर्शों से प्रेरित होकर बिना भेदभाव के हर गरीब, वंचित, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, पिछड़ी जातियों तथा महिलाओं के हितों व हकों के लिए कार्य कर रही है।
इस दौरान वहां मंडल अध्यक्ष घुघली दक्षिणी अरविंद चौधरी, मंडल अध्यक्ष परतावल विवेक पटेल, प्रधानाचार्य प्रशांत राय, गणेश पाण्डेय, देवेंद्र उपाध्याय, विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव सहित अन्य रहें।
क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक !