सुबास चंद संवाददाता बांसगांव – गुरुवार को भाजपा के स्थानीय विधायक डॉ. विमलेश पासवान की उपस्थिति में विद्या देवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन और शारदा प्राइवेट आईटीआई में सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में कई छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी न केवल देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, बल्कि यह दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल भी है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए हुए है।
इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री मृत्युंजय सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, छात्र नेता सचिन शाही, प्रधान प्रतिनिधि विकास सिंह, प्रधान अमरेंद्र पाल, तरंग यादव, मनीष पांडेय, गौरव सिंह (एडवोकेट), सरवन सिंह, जुल्फिकार अली अंसारी, प्रवीण शाही, अमित शाही, राजन सिंह सहित कई गणमान्य लोग और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।