spot_img
Homeप्रदेशभोजपुरी साहित्य एवं देशज आधुनिकता पर संवाद भवन में अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजन...

भोजपुरी साहित्य एवं देशज आधुनिकता पर संवाद भवन में अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजन आज

विशेष संवाददाता अर्चना पाण्डेय की रिपोर्ट

गोरखपुर: विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग एवं भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया “भाई” के संयुक्त तत्वावधान में २९ दिसंबर को एक दिवसीय “अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी संगोष्ठी” का आयोजन किया जा रहा है। यह संगोष्ठी संवाद भवन में “भोजपुरी साहित्य एवं देशज आधुनिकता” विषय पर केंद्रित है, जिसमें देश-विदेश के ख्यातिप्राप्त विद्वान अपने विचार साझा करेंगे।

संगोष्ठी का उद्घाटन  पूर्वाहन 10.30 बजे माननीय कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में होगा। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सरिता बुधु (पूर्व अध्यक्ष, भोजपुरी स्पीकिंग यूनियन, मॉरीशस) कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी। संगोष्ठी में प्रमुख वक्ताओं में बृज भूषण मिश्र, प्रो. जय कांत सिंह “जय” (मुजफ्फरपुर), मनोज भाऊक, गोपाल ठाकुर (नेपाल), प्रो. राम नारायण त्रिपाठी, प्रो. प्रभाकर सिंह (बीएचयू), हिमांशु त्रिपाठी (नाइजीरिया) सहित अन्य ख्यातिप्राप्त विद्वान शामिल होंगे।

कार्यक्रम का सांस्कृतिक सत्र सायं 7 बजे से होगा, जिसमें पारंपरिक संस्कार गीतों की प्रस्तुति एवं भिखारी ठाकुर कृत “विदेशिया” का नाट्य मंचन मानवेंद्र त्रिपाठी के निर्देशन में किया जाएगा। इस अवसर पर “माटी के लाल” सम्मान भी प्रदान किया जाएगा।

आयोजन के संयोजक अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ल एवं “भाई” के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि यह संगोष्ठी भोजपुरी भाषा की साहित्यिक महत्ता, सांस्कृतिक धरोहर एवं उसकी वैश्विक प्रासंगिकता को समझने और सराहने का एक सशक्त मंच प्रदान करेगी।

क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक !

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!