spot_img
Homeप्रदेशश्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के  छठवे दिन कथावाचक अभयानंद शास्त्री ने भगवान...

श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के  छठवे दिन कथावाचक अभयानंद शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण जन्म उत्सव का दिया प्रसंग

संवाददाता शिवानंद त्रिपाठी की रिपोर्ट

महराजगंज ग्राम पंचायत चैनपुर मे चल रहे श्री मद भागवत कथा में  कथा वाचक पंडित अभयानंद पाण्डेय गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग, महारास लीला, रासलीला में भगवान शंकर का आना एवं श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह के प्रसंग का सुंदर वर्णन किया। इस अवसर पंडित  अभयानंद शास्त्री ने रास पंच अध्याय का वर्णन करते हुए कहा कि महारास में पांच अध्याय हैं। उनमें गाए जाने वाले पंच गीत भागवत के पंच प्राण हैं। जो भी ठाकुरजी के इन पांच गीतों को भाव से गाता है, सहचार्य सोनु तिवारी बैदिक आचार्य संतोष पाण्डेय ने कहा कि वह भव पार हो जाता है। उन्हें वृंदावन की भक्ति सहज प्राप्त हो जाती है। श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह के प्रसंग का अध्यात्मिक का श्रवण कराया गया।

कथावाचक अभयानंद पाण्डेय ने कहा कि महारास में भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया और महारास लीला द्वारा ही जीवात्मा का परमात्मा से मिलन हुआ।भगवान श्रीकृष्ण रुक्मणी के विवाह की झांकी ने सभी को खूब आनंदित किया। रुक्मणी विवाह के आयोजन ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान कथा मंडप में विवाह का प्रसंग आते ही चारों तरफ से श्रीकृष्ण-रुक्मणी पर जमकर फूलों की बरसात हुई।

इस अवसर पर  ग्राम पंचायत चैनपुर प्रधान चंद्रभान विश्वकर्मा रोजगार सेवक अजय कुमार दिवेदी ब्रह्मानंद प्रजापति  सवरु यादव रामबदन यादव गिरेश यादव   विरेन्द्र यादव  शिवसागर वर्मा दिग्विजय यादव  क्रष्णमोहन दुबे  महेंद्र यादव हरिशंकर यादव परमात्मा यादव सुरज यादव  और  नारद मुनि वर्मा विनोद कुमार सजय श्याम किशोर साधुशरण रामबेलास और तमाम श्रद्धालुजन भक्जन उपस्थित रहे।

क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक !

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!