वरिष्ठ संपादक डॉ. योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की कार्ययोजना के क्रियान्वयन के क्रम में तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जनपद न्यायाधीश तेज प्रताप तिवारी के कुशल निर्देशन में आज “ट्रांसजेंडर व्यक्तियों का सशक्तिकरण एवं थर्ड जेंडर का कल्याण” विषय पर विधिक साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन राजकीय महिला शरणालय,घण्टाघर, गोरखपुर में किया गया। अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,गोरखपुर विकास सिंह द्वारा राजकीय महिला शरणालय, घण्टाघर,गोरखपुर का औचक निरीक्षण किया गया तथा साथ ही साथ उपस्थित संवासिनियों को उक्त विषय पर ध्यान आकर्षित करते हुए बताया गया कि, “भारत में, ट्रांसजेंडर और थर्ड जेंडर व्यक्तियों को कानूनी तौर पर ‘तीसरे लिंग’ या ‘अन्य’ लिंग के रूप में मान्यता दी जाती है। उनका दर्जा किसी भी पुरुष या महिला के समान ही है। उनके पास भी समान अधिकार हैं, जिसमें भारत के संविधान के तहत अपने मौलिक अधिकारों का प्रयोग करने का अधिकार भी शामिल है तथा लैंगिक समानता ट्रांसजेंडर और थर्ड जेंडर व्यक्तियों के खिलाफ हिंसा को रोकती है।आर्थिक समृद्धि के लिए यह आवश्यक है।जो समाज ट्रांसजेंडर और थर्ड जेंडर व्यक्तियों को समान मानते हैं, वे अधिक सुरक्षित और स्वस्थ हैं।ट्रांसजेंडर और थर्ड जेंडर व्यक्तियों को लैंगिक समानता एक मानव अधिकार है।इसके अतिरिक्त संवासिनियों से उनके स्वास्थ्य आदि के बारे में पूछा गया किसी के द्वारा किसी भी प्रकार की समस्या से अवगत नहीं कराया गया।समक्ष आयी कमियों के सुधार हेतु अधीक्षिका को निर्देशित किया गया कि वह शरणालय की नियमित रूप से साफ-सफाई करवाती रहे एवं यदि किसी संवासिनी को किसी भी प्रकार की विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो उनकी प्रार्थना पत्र तैयार कराकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में उपलब्ध करावें। इसके अतिरिक्त अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित प्रतिभागीगण को बताया गया कि यदि किसी को किसी भी प्रकार की विधिक सहायता या जानकारी चाहिए, तो राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा संचालित टोल फ्री हेल्पलाईन नम्बर-15100 पर कॉल कर तत्काल सहायता व जानकारी प्राप्त कर सकते है या राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा संचालित एल0एस0एम0एस0 पोर्टल के माध्यम से भी आप अपनी समस्याओं का निदान कर सकते है। इसके अतिरिक्त अपर जनपद न्यायाधीश व सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा 08-03-2025 को जनपद गोरखपुर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी बताया गया गया।इस कार्यक्रम के अन्त में उपस्थित सभी प्रतिभागियोें को नालसा थीम सान्ग ‘”एक मूठ्ठी आसमा पर हक्क हमारा भी तो है” सुनाकर उन्हे जागरूक किया गया। यह जानकारी विकास सिंह, अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोरखपुर द्वारा दी गयी।
क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक !