spot_img
Homeक्राइमनागढुंगा से 45 लाख रुपये से अधिक मूल्य के अवैध सोने के...

नागढुंगा से 45 लाख रुपये से अधिक मूल्य के अवैध सोने के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

नेपाल,भारत सिमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी का रउपोर्ट
06/06/2025

काठमाण्डौ,नेपाल – पुलिस ने नागढुंगा से 45 लाख रुपये से अधिक मूल्य के अवैध सोने के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान भारत के पश्चिम बंगाल निवासी 31 वर्षीय महादेव सामंत के रूप में हुई है। उसे नागढुंगा पुलिस डिवीजन और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया।

वह बस संख्या बा.प्र. 03-001 खा 3139 से काकड़भिट्टा से काठमाण्डौ आ रहा था। पुलिस के अनुसार इसी दौरान उसके पास से 274.83 ग्राम अवैध सोना बरामद किया गया।

सोने का बाजार मूल्य 45 लाख 63 हजार 826 रुपये आंका गया है। गिरफ्तार व्यक्ति को सोने के साथ त्रिभुवन एयरपोर्ट कस्टम्स ऑफिस गौचर भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!