spot_img
Homeक्राइमपति की हत्या में पत्नी प्रेमी सहित गिरफ्तार

पति की हत्या में पत्नी प्रेमी सहित गिरफ्तार

सन्दीप मिश्रा

रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मलिन का पुरवा गाँव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला तब सामने आया जब पति को अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंधों पर शक हुआ। आरोप है कि पत्नी और उसका प्रेमी खेत में संबंध बना रहे थे, तभी पति वहाँ पहुँच गया। इस पर प्रेमी ने पति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी जोड़े ने न सिर्फ हत्या की साजिश रची, बल्कि पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। प्रेमी ने हथियार बिहार से मंगवाया था और पति को गोली मारकर भागने का प्रयास किया। हालाँकि, पुलिस ने गहन जाँच के बाद दोनों को पकड़ लिया।
रायबरेली के एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को शक के आधार पर आरोपियों पर नजर रखनी शुरू की थी। सबूतों और गवाहों के बयान के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार वालों ने भी पत्नी और उसके प्रेमी पर संदेह जताया था।
पुलिस ने हत्या और साजिश के आरोप में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जाँच में यह भी पता चला कि प्रेमी पहले से ही पत्नी के साथ अवैध संबंध रखता था और दोनों ने मिलकर पति को मारने की योजना बनाई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!