spot_img
Homeक्राइमसोनौली बार्डर से कार में पिस्टल लेकर नेपाल गये 4 भारतीय नागरिक...

सोनौली बार्डर से कार में पिस्टल लेकर नेपाल गये 4 भारतीय नागरिक गिरफ्तार

उप संपादक रतन गुप्ता की रिपोर्ट

सोनौली बार्डर से पिस्टल लेकर नेपाल गए 4 भारतीय नागरिक को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस कार्यालय कंचनपुर ने 34 वर्षीय जीवन सिंह जिमेवाल, 31 वर्षीय कोमल विष्ट, 35 वर्षीय उम्मीद सिंह अधिकारी और 30वर्षीय संजय जेठी को भीमदत्त नगरपालिका–6 ऐठपुर से गिरफ्तार किया है।

कंचपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि उन लोगों के पास पिस्तोल है। सूचना अनुसार परिचालित पुलिस ने उन लोगों को गिरफ्तार किया है। कंचपुर पुलिस के अनुसार जीवनसिंह जिमेवाल यूके 06 एआर 0846 नम्बर की कार चला रहे थे। कार की सिट में पिस्तोल को छीपा कर रख गया था। अन्य तीन व्यक्ति उनके ही कार में सवार थे। चारों व्यक्ति और कार को नियन्त्रण में लेकर पुलिस ने अनुसंधान शुरु की।

सौनौली बार्डर से नेपाल गई कार को किसी ने भी चेक नहीं किया था।

क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक !

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!