spot_img
Homeप्रदेशअखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद  ने मनाई महाराणा प्रताप की जयंती

अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद  ने मनाई महाराणा प्रताप की जयंती

रायबरेली संवाददाता सन्दीप मिश्रा की रिपोर्ट

रायबरेली। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के तत्वावधान में शहर एक होटल में मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई।इसमें उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद रायबरेली के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह एवं महिला जिला अध्यक्ष रेनू सिंह व महामंत्री विजय बहादुर सिंह के संयुक्त प्रयास से राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप सिंह की 485वीं जयंती का आयोजन किया गया।जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख सरेनी शैलेंद्र अग्निहोत्री बतौर मुख्य अतिथि व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट के प्रांतीय अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान एवं समाजसेवी राकेश सिंह भदौरिया संयुक्त रूप से बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।इस अवसर पर मुख्यातिथि शैलेंद्र अग्निहोत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप ने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए कठिन संघर्ष किया।वह एक सच्चे राष्ट्र भक्त थे।उनका चिंतन हमेशा मातृभूमि के सुरक्षा के लिए रहा।उनका जीवन संघर्षों से भरा था,लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।उन्होंने मातृभूमि की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी,लेकिन कभी भी चरित्र और सिद्धांत से समझौता नहीं किया।उनकी कहानी हमें प्रेरित करती है। हमें अपने देश की संस्कृति सभ्यता के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।वहीं जिलाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप कभी मुगलों के सामने घुटने नहीं टेके और जिंदगी के आखिरी सांसों तक दुश्मनों से लड़ते रहे और वीरगति को प्राप्त हुए।साथ ही कहा कि महाराणा प्रताप अद्भुत कौशल और पराक्रम से मुगल बादशाह अकबर को सीधी कड़ी टक्कर दी और उनके छक्के छुड़ा दिए।उन्होंने अनेक चुनौतियों का सामना किया।घास की रोटी खाई लेकिन कभी भी किसी के सामने झुकना मंजूर नहीं किया।वहीं महिला जिलाध्यक्ष रेनू सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप ने जीवन भर देश और सम्मान के लिए संघर्ष किया।घास की रोटी खाना स्वीकार किया,लेकिन अपनी आन,बान,शान पर आंच नहीं आने दी।उनका जीवन हमें सिखाता है कि कठिनाइयों में भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।उन्होंने यह भी कहा कि महाराणा प्रताप किसी एक जांति के लिए नहीं बल्कि समस्त सनातन धर्म और देश के लिए लड़े।इस अवसर पर राजेंद्र अवस्थी,सत्य प्रकाश पांडेय,सभासद एसपी सिंह,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह,महेंद्र अग्रवाल,विष्णु तिवारी,अजय सिंह कछवाह,बृजमोहन,योग शिक्षक राजकुमारी सिंह,रश्मि,सविता सिंह शिक्षिका मधु मनीषा बबीता सहित अन्य लोगों को वस्त्र तथा प्रतीक चिन्ह एवं माल्यार्पण कर अतिथियों एवं आयोजकों द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन एस.एस. पाण्डेय प्रभारी मीना मंच बेसिक शिक्षा तथा धन्यवाद एवं आभार ज्ञापन राजेश सिंह द्वारा किया गया।

क्राइम मुखबिर न्यूज़ – अपराध की तह तक !

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!