spot_img
spot_img
Homeबड़ी खबरेआज का पंचांग और राशिफल 07-08-2024 (बुधवार): ज्योतिष विशेषज्ञ पंडित वेद प्रकाश...

आज का पंचांग और राशिफल 07-08-2024 (बुधवार): ज्योतिष विशेषज्ञ पंडित वेद प्रकाश तिवारी के अनुसार, जानें क्राइम मुखबिर पर

पं वेद प्रकाश तिवारी ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ

निशुल्क परामर्श उपलब्ध 9919242815

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) श्रावण माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) श्रावण माह,
तिथि- तृतीया 22:05:14, 
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 23 श्रावण गते,
नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी 20:29:21,
योग- परिघ 11:40:01,  पश्चात-शिव,
करण- तैतुल 08:55:49, पश्चात-गर,
सूर्य- कर्क राशिगत,
चंद्र- सिंह राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन – दक्षिणायन,
सूर्योदय- 05:47:18,
सूर्यास्त- 19:05:58,
दिन काल- 13:18:39,
रात्री काल- 10:41:53,
चंद्रोदय- 08:06:10,
चंद्रास्त- 20:54:46,
राहू काल- 12:27-14:06 अशुभ,
यम घंटा- 07:27-09:07 अशुभ,
अभिजित- 12:00-12:53 अशुभ,
प्रदोष- 19:06-21:15 तक,
दिक-शूल- उत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

विशेष :- आज तृतीया तिथि के दिन परवल खाना वर्जित है। शरीर में रोग होता है।

    !!🍒!! राशिफल !!🍒!!

☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपका बहुत ही बेहतरीन होने वाला है। आप लोगों के लिए जीवन को आनंद से भर देगा। आपके जीवन में चले आ रहे कष्ट से छुटकारा मिलेगा। पुरानी बीमारी ठीक होगी घर में चल रहे क्लेश शांत होंगे। रोजगार में आ रही परेशानियां दूर होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सर्वोत्तम सिद्ध होगा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दिन शुभ संकेत दे रहा है। अच्छे रोजगार प्राप्ति का योग बन रहा है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – कॉफी है।

☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन कुछ कर दिखाने का है। आपके रुके हुए कार्य पूरे होते हुए दिखाई देंगे। आप बहुत ही संघर्षपूर्ण सभी कार्यों को साध लेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहद खुशनुमा सिद्ध होगा। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन बेहतरीन साबित होने वाला है। शाम होते फिल्म देखने का मन बनेगा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दिन शुभ है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।

☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपका हर्ष से भरा हुआ है। आप खेल-खेल में अपने सारे काम निपटा लेंगे। परिवार के साथ घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। मनोरंजन के साथ शाम होने वाली है। दोस्तों के साथ शाम खुशनुमा बीतेगी। परिवार में चल रहे विवाद शांत होंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन साबित होने वाला है। आपके मन में चंचलता के भाव बने हुए हैं। मन को नियंत्रण में रखें युवाओं के लिए रोजगार के साधन बनेंगे। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – कॉफी है। 

☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपका बहुत ही बेहतरीन साबित होने वाला है। आपके जीवन में मुख्य निर्णय लेने का दिन है। आपके अष्ठम भाव में बुध शुक्र चंद्र का गोचर आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति करवा सकता है। घर में धार्मिक आयोजन होने का योग बन रहा है। आपको प्रसिद्धि प्राप्त हो, ऐसा योग बन रहा है। लोगों में आपकी चर्चाएं होंगी। घर परिवार का वातावरण सुख बना हुआ है। विद्यार्थियों को शिक्षक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – सफेद है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपके लग्न में बुध शुक्र चंद्र का गोचर बेहद शुभ फल दे रहा है। आपका मन चंचलता के साथ नई-नई कल्पनाई करेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। लव मैरिज करने वालों के लिए दिन शुभ समाचार लेकर आ रहा है। आपकी वाक्पटुता से सभी लोग आपसे आकर्षित हो रहे हैं। परिवार में खुशनुमा माहौल बना हुआ है। जीवनसाथी आप पर मेहरबान है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उत्तम है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए पार्टनरशिप में नए काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ऑरेंज है।

☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है। आपके 12वें भाव में गोचर कर रहे हैं। लगन के स्वामी शारीरिक थकान दे सकते हैं, दिन मौज मस्ती के साथ बीतने वाला है। मित्रों के साथ कहीं दूर की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। जीवनसाथी के साथ चले आ रहे विवाद समाप्त होंगे। आप प्रेम में डूबे रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन शुभ संकेत दे रहा है। रोजगार की तलाश करें। युवाओं को अभी और अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – कॉफी है।

☀️ तुला राशि :- आज का दिन रोमांस से भरा हुआ है। आपके मन में नए-नए विचार आ रहे हैं। प्रेमी जोड़ों के मन में दूर घूमने जाने का विचार आएगा। शाम होते यह विचार और भी गहरा रूप ले लेंगे और आप पहाड़ों की यात्रा के लिए जा सकते हैं। विवाहित लोगों के लिए शाम का समय जीवनसाथी से विवाद होने का समय है। सावधान रहें विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उत्तम होता हुआ दिखाई दे रहा है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए लगातार समय शुभ चल रहा है। किसी की मदद से आपको रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन बहुत ही बेहतरीन होने वाला है। आप जीवनसाथी के साथ कहीं दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। मन में रोमांस भरा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको जीवन का परमानंद देगा। पार्टनरशिप में चल रहे कार्यों में उन्नति देखने को मिलेगी। धन का लाभ होने की संभावना है मन में शांति बनी हुई है शत्रु पक्ष आपके सामने टिक नहीं पाएगा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शुभ समय है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – गोल्डन है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपके समय में बदलाव का है। आपको दिनचर्या में परिवर्तन कर लेना चाहिए। आपके ज्ञान की प्रशंसा हर तरफ हो रही है, यानी व्यक्ति की तरह आपको प्रसिद्धि प्राप्त होती दिख रही है। लोगों की सहायता करने का आपका स्वभाव लोगों में सराहा जाएगा। जीवन में चले आ रहे संघर्ष समाप्त होते दिखाई देंगे। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होने का संकेत है। रोजगार की तलाश करें। युवाओं के लिए दिन शुभ है किसी उच्च अधिकारी की पहचान से आपका कार्य सिद्ध हो सकता है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – मैरून है।

☀️ मकर राशि :- आज का दिन शुभ साबित हो सकता है। आपके जीवन में बहुत से बदलाव देखने को मिलेंगे। आपके पुराने मित्रों से मिलने के योग बन रहे हैं जिनकी सहायता से आपके कार्यों में प्रगति दिखाई देगी। किसी उच्च अधिकारी से संबंध बन सकते हैं। ऑफिस में बॉस का मूड आपका दिन को खुशनुमा बना देगा। पारिवारिक जीवन में चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा। बच्चों की तरफ से समाचार प्राप्त होने का योग है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को चाहिए कि किसी के रिकमेंडेशन का इंतजाम कर लें तभी जॉब पक्की होगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।  

☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपका संघर्ष भरा हो सकता है। शाम होते आपको थकान महसूस होगी। पैरों का दर्द आपको परेशान कर सकता है। जीवनसाथी आपको अद्भुत प्रेम का अनुभव होगा। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन लॉन्ग ड्राइव पर जाने का है। शाम के समय खर्च अधिक होने का योग बन रहा है। मित्रों के साथ पार्टी करने का मूड बन सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन एकाग्रता की कमी पैदा कर सकता है। जो युवा रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे उन्हें चाहिए कि किसी की मदद ले लें तभी उन्हें सफलता प्राप्त होगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – लाल है।   

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपका समय लगातार कष्टकारी चल रहा है। लग्न में राहु का गोचर आपको अस्थिर बना रहा है। आपकी निर्णय शक्ति कमजोर होती जा रही है किसी की सहायता लें जिससे आपके जीवन में प्रगति आ सके। जीवनसाथी से सहयोग की कमी दिखाई देगी। परिवार में अचानक घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है। जो आपके लिए खर्च कार्य सिद्ध होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य है। विशेष सफलता दिखाई नहीं दे रही है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मेहनत करने का दिन है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – मजेंटा है।

क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक!

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!