spot_img
Homeप्रदेशकार्यालय के चक्कर काटने पर भी नहीं हो रहा समाधान: महराजगंज में...

कार्यालय के चक्कर काटने पर भी नहीं हो रहा समाधान: महराजगंज में राशन कार्ड का मामला

महाराजगंज से उप संपादक रतन गुप्ता की रिपोर्ट

महराजगंज। जिला पूर्ति कार्यालय पर राशन कार्ड में नाम जोड़वाने के लिए लोग चक्कर लगा रहे हैं। रोजाना दूर दराज से आने वाले लोग परेशान होते हैं। कार्यालय आने-आने पर उनको सटीक जानकारी नहीं मिलती है। कर्मी लक्ष्य पूरा होने की बात कह कर पल्ला झाड़ लेते हैं।


सोमवार को जिला पूर्ति कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पास दूर-दराज से आने वाले करीब 20 से 25 लोगों की भीड़ लगी रही। सबकी अलग-अलग समस्या रही। विभाग के कर्मियों के अनुसार, राशन कार्ड में जून में जोड़े गए 179 नाम, हटाए गए 158 नाम, वहीं जुलाई में जोड़े गए 352 व 104 हटाए गए। इसी तरह से अगस्त में जोड़े गए 1129 व 5777 नाम हटाए गए हैं।


कार्यालय में दूर-दराज से आने वाले लोगों को कर्मी सटीक जवाब भी नहीं दे रहे हैं। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। मोहनापुर से आए नारद ने बताया कि राशन कार्ड में दो नाम बढ़वाना है, लेकिन दो माह हो चुका हैं अब तक काम नहीं हुआ है। इसी तरह से महेश, रामानंद, किशुन, जितेंद्र प्रजापति ने भी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आक्रोश प्रकट किया। भेड़िया निवासी मुमताज ने बताया कि पांच महीने से विभाग का चक्कर काट रहा हूं, लेकिन नाम नहीं दर्ज हो सका। पत्नी का नाम चढ़वाना है, लेकिन कोई समस्या सुनने वाला नहीं है

क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक !

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!