spot_img
spot_img
Homeखेलखेल दिवस पर दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज मे हुआ कार्यक्रम आयोजित।

खेल दिवस पर दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज मे हुआ कार्यक्रम आयोजित।

महराजगंज संवाददाता शिवानंद त्रिपाठी की रिपोर्ट

स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण।.. विनोद कुमार विमल।


चौक बाजार महराजगंज दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक मे एक जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन के उपलक्ष में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद जी का जन्म में आज ही की तिथि अर्थात 29 अगस्त 1905 ई को इलाहाबाद में हुआ था ।वे जब हॉकी खेलते थे तो उनकी स्टिक में मानो जादू होता था और विपक्षी टीम पर लगातार गोल करते थे। इसी बेहतरीन प्रदर्शन के कारण उन्हें हॉकी का जादूगर भी कहा जाता है ।मेजर ध्यानचंद जी ने तीन ओलंपिक खेलों का प्रतिनिधित्व किया और लगातार तीनों ओलंपिक में  भारत को गोल्ड मेडल दिलवाया। भारत सरकार ने 1956 में पद्म भूषण से उन्हें विभूषित किया। विद्यार्थी जीवन में खेलों का भी बहुत महत्व होता है। केवल किताबी कीड़ा बना अच्छा नहीं है ।खेल से मनुष्य का शारीरिक,मानसिक, अनुशासन, एकाग्रता धैर्य व टीम की भावना का विकास होता है। और कहा भी गया है कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। तो निश्चित रूप से हम सभी को अपने जीवन में खेल को महत्व देना चाहिए और सभी के लिए खेल अति आवश्यक है ।उक्त बातें आज प्रातःप्रार्थना सभा में विद्यालय के शिक्षक विनोद कुमार विमल द्वारा कही तथा छात्राओं को खेल दिवस पर ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेषित किया गया।

क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक !

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!