spot_img
spot_img
Homeप्रदेशगोरखपुर में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा ने...

गोरखपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा ने आयोजित की भव्य तिरंगा यात्रा

गोरखपुर संवाददाता जितेंद्र यादव की रिपोर्ट

गोरखपुर।  ‘हर घर तिरंगा’ आज भाजपा  युवा मोर्चा महानगर के कार्यकताओं ने महानगर के शहर विधानसभा में  प्रधानमंत्री  के राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा  अभियान के  अंतर्गत देश के स्वाभिमान और सम्मान के प्रतीक भव्य तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंदराय उपस्थित रहे।व साथ में महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता , ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त से पूर्व महानगर शहर विधानसभा के अंतर्गत आज जिला जेल से  तिरंगा यात्रा  युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय व साथ में महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता,  ग्रामीण विधायक विपिन सिंह,व महापौर  डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने   तिरंगा बाइक यात्रा का शुभारंभ किया।

  तिरंगा यात्रा के शुभारंभ से पहले अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत तिरंगा यात्रा जिला जेल से होते हुए असुरन चौराहा, धर्मशाला ओवरब्रिज से होते हुए गोलघर कालीमंदिर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण  व पुष्पांजलि कर  समापन हुआ।

तिरंगे झंडे के साथ सैकड़ो की संख्या में बाइक रैली निकाली  गई तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय नारा लगाते हुए भ्रमण किया।

  आज पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। आजादी के इस अमृत काल में हमारे महापुरुषों और वीर जवानों की याद में विभिन्न जगहों पर स्वच्छता के कार्यक्रम साथ-साथ तिरंगा यात्रा भी निकल गया।
स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को हम सब मिलकर ऐतिहासिक बनाएंगे  शहीदों के  स्मारक पर साफ सफाई ।
  ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्रीय गौरव व एकता की भावना को बढ़ावा देना चाहता है स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को हम सब मिलकर ऐतिहासिक बनाएंगे

इस अवसर पर  तिरंगा यात्रा अभियान प्रमुख व महानगर उपाध्यक्ष वीरेंद्र पाण्डेय,सह संयोजक मनोज अग्रहरि, राहुल श्रीवास्तव,डॉ सत्येंद्र सिंन्हा, डॉ नवीन पाण्डेय बच्चा, देवेश श्रीवास्तव, अच्युतानंद शाही, ओम प्रकाश शर्मा, शशिकांत सिंह, रणविजय शाही, दयानंद शर्मा, अनुपमा पाण्डेय,अमिता गुप्ता, रंजूला रावत,रितेश सिंह बब्बू,रजत गुप्ता, कर्मवीर सिंह, अभिनव ऐबट, शिवम् राय, कृष्णा तिवारी, विशाल सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, शशांक द्विवेदी, शिवम् सिन्हा, हर्ष गुप्ता, प्रदीप निषाद, गोरव, अभिषेक शर्मा, बृजेश सिंह,अजीत सिंह, अरुण सिंह, मनीष सिंह, अमित कुमार श्रीवास्तव, सिद्धान्तों घोष, सतसुकृत, अजय मणि त्रिपाठी, आनंद अग्रहरि, रमेश चंद्र गुप्ता, कृष्ण कुमार, श्वेता श्रीवास्तव, मीना श्रीवास्तव, रत्नेश मौर्य, पदमा गुप्ता, रागिनी जायसवाल, सहित सैकड़ो युवा मोर्चा कार्यकर्त्ता तिरंगा यात्रा में उपस्थित रहे।

क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक!

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!