spot_img
Homeप्रदेशजर्नलिस्ट प्रेस क्लब गोरखपुर में पुस्तकालय कक्ष का हुआ उद्घाटन

जर्नलिस्ट प्रेस क्लब गोरखपुर में पुस्तकालय कक्ष का हुआ उद्घाटन

उप संपादक अवधेश पाण्डेय की रिपोर्ट

• उद्घाटन से पूर्व दीप प्रज्वलित के बाद मां सरस्वती का बंदना कर चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया

गोरखपुर। जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के पुस्तकालय कक्ष का विधि विधान से मां सरस्वती के वंदना के साथ फीता खोलकर संस्थापक  अध्यक्ष श्री एस.पी. त्रिपाठी एवं सदस्यों में सर्व श्री वीरेंद्र मिश्रा दीपक जी श्री जय शंकर मिश्रा,श्री राकेश शाश्वत,श्री सुधीर श्रीवास्तव,श्री कौशल त्रिपाठी अध्यक्ष गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन श्री रत्नाकर सिंह जी द्वारा किया गया। 

नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने संस्थापक  सदस्यों सहित पूर्व अध्यक्ष अरविंद राय,पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी, पूर्व मंत्री ओंमकार धर द्विवेदी,पूर्व मंत्री नवनीत प्रताप त्रिपाठी, पूर्व मंत्री विजय जायसवाल,पूर्व मंत्री धीरज श्रीवास्तव, पूर्व उपाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह व कंचन त्रिपाठी, टीपी शाही, उपेंद्र पाण्डेय जी को नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री रितेश मिश्रा सहित सभी कार्यकारिणी के साथ वरिष्ठ पत्रकार जनों को अंग वस्त्र व माला पहना कर सम्मानित किया गया।

क्राइम मुखबिर न्यूज़ – अपराध की तह तक !

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!