spot_img
spot_img
Homeप्रदेशदिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज मे जनपद स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम सफल हुआ आयोजन।

दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज मे जनपद स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम सफल हुआ आयोजन।

महराजगंज संवाददाता शिवानंद त्रिपाठी की रिपोर्ट

कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ बसंत नारायण सिंह
मुख्य अतिथि कुलदीपक त्रिपाठी



बारह विधाओं में तीस विद्यालयों के डेढ़ सौ छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग

प्रथम स्थान प्राप्त विजेता मंडल में करेंगे प्रतिभाग

कला जीवन का प्राण है- कुलदीपक त्रिपाठी

कला से ही पूर्ण है समग्र शिक्षा अभियान- सुरेंद्र प्रसाद

कला से ही संभव है व्यक्तित्व विकास-डॉ. बसंत नारायण सिंह

सर्वांगीण विकास की कड़ी है कला- डॉ. हरिन्द्र यादव

कला जीवन का सबसे अहम पक्ष- सपना सिंह

कला से ही आती है जीवंतता-ओंकारनाथ पांडेय


चौक बाजार महराजगंज।  कला ही जीवन का प्राण है कला के माध्यम से ही हम जीवन के विविध रंगमंचों पर अपना मंचन करते हैं ।जीवन में यदि आगे बढ़ना है तो हमको अपने जड़ों से जुड़े रहना होगा। अपनी संस्कृति और सभ्यता के साथ ही कला के साथ आगे बढ़ना होगा। अगर ऊंचाइयों को छूना है तो जड़ों से जुड़े रहना होगा बिना जड़ों से जुड़े उड़ेंगे तो कटी पतंग की तरह ठिकाना भी नहीं लग पाएगा। उक्त बातें दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार महराजगंज में आयोजित जनपद स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जमुना प्रसाद शंभू प्रसाद इंटर कॉलेज टिकर परसौनी के पूर्व प्रधानाचार्य कुलदीपक त्रिपाठी ने कही। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता जनपद के कलाकारों को चिह्नित करने एवं निखारने का कार्य करेगा। महराजगंज की मिट्टी की पहचान मंडल स्तर प्रदेश स्तर और राष्ट्र स्तर पर जाएगी इसलिए भी यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण है। जनपद की कला उत्सव प्रतियोगिता के नोडल डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि 12 विधाओं में आयोजित इस प्रतियोगिता में 30 विद्यालयों के डेढ़ सौ छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता बालक और बालिका वर्ग में अलग-अलग आयोजित हुई। शास्त्रीय संगीत बालिका वर्ग में दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज की सविता सिंह प्रथम तथा बालक वर्ग में लिटिल फ्लावर स्कूल महराजगंज के शालोम शाह प्रथम रहे। शास्त्रीय नृत्य बालिका में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज सहजनवा बाबू की ऋतु दुबे प्रथम तथा बालक वर्ग में दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज के करण निषाद प्रथम स्थान पर रहे। पारंपरिक लोकगीत में बालिका वर्ग में दिग्विजय नाथ बालिका इंटर कॉलेज की प्रिती प्रथम तथा बालक वर्ग में दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज के नितेश कुमार प्रथम रहे। पारंपरिक लोक नृत्य में बालिका वर्ग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज सहजनवा बाबू के स्नेहा दुबे प्रथम तथा बालक वर्ग में दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज के गणेश प्रथम रहे। संगीत वादन ढोलक में बालिका वर्ग में अनामिका मद्धेशिया दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज की प्रथम स्वर वाद्य में लिटिल फ्लावर के हिमांशु प्रथम रहे। स्टोरी टेलिंग में बालिका वर्ग में दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज की नीतिका पटेल प्रथम तथा बालक वर्ग में कृष्णा कुशवाहा डी.ए.वी. नारंग इंटर कॉलेज घुघली प्रथम रहे। एकल नाटक बालिका वर्ग में गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज की कविता साहनी प्रथम रही। नौटंकी बालक वर्ग में दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज के अवनीश शर्मा प्रथम तथा बालिका वर्ग में दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज की सच्ची शर्मा प्रथम स्थान पर रही। खेल खिलौने में दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज के बालक वर्ग में संगम प्रथम तथा दिग्विजय नाथ बालिका इंटर कॉलेज की सोनम प्रथम स्थान पर रही। चित्रकला में दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज की नंदिनी शर्मा प्रथम तथा आदित्य गौड़ पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज महाराजगंज के प्रथम स्थान पर रहे। मूर्ति कला में दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज की अनामिका मद्धेशिया प्रथम तथा दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज के आदित्य गिरी प्रथम स्थान पर रहे । निर्णायक मंडल में गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय की डॉ. मनीषा त्रिपाठी प्रीति पांडेय प्रतिमा गुप्ता तथा रमेश उपाध्याय रहे ।समापन व पुरस्कार वितरण समारोह के के अवसर पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वरवा राजा के प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान की परिकल्पना कला से ही संभव है। कला के माध्यम से हम जीवन के विभिन्न आयामों को सदैव सीखते रहते हैं। दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या  सपना सिंह ने  जनपद के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को इस समारोह में भागीदारी के लिए अभिनंदन करते हुए उनकी कला के प्रति रुचि की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बसंत नारायण सिंह ने कहा कि इस कला उत्सव प्रतियोगिता से छात्र-छात्राओं को बहुत कुछ सीखने का अवसर प्रदान हुआ है। एसे कार्यक्रमों से छिपी हुई प्रतिभा का निखार होता है। निश्चित रूप से यह अवसर इस पीढ़ी के छात्र-छात्राओं के लिए वरदान साबित होगा। कला से ही समग्र जीवन के उत्थान की परिकल्पना की जा सकती है। अतिथि उद्बोधन के क्रम में आजाद इंटर कॉलेज रुनुवा के प्रधानाचार्य ओंकार नाथ पांडेय ने कहा कि कला के माध्यम से ही निरंतरता और जीवंतता आती है। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रकट करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाइयां अर्पित की एवं अन्य प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में व्यक्ति सदैव कुछ ना कुछ सीखता है। वह कभी हारता नहीं है। कला हमारे जीवन की एक मुख्य कड़ी है जिसके माध्यम से विभिन्न कार्यों में विजय  को प्राप्त करते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश कुमार तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक जगदंबिका सिंह शैलेश कुमार पटेल विनोद कुमार विमल समीक्षा त्रिपाठी पूनम सिंह कर्मचारी अक्षय कुमार अग्निहोत्री रोहित  गोरख प्रसाद के साथ ही जनपद के विद्यालयों के शिक्षक ओम प्रकाश पांडेय गणेश यादव अर्जुन कुमार जायसवाल राम ललित कलीमुल्लाह अंसारी राजीव पांडेय छोटेलाल चौधरी रमेश दुबे फरखाना परवीन रत्ना द्विवेदी मनोज यादव कंचन लता तिवारी शत्रुघन कुमार रत्नेश कुमार सहित प्रतिभागी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक !

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!