spot_img
Homeबड़ी खबरेनाग पंचमी 2024: खास पूजा मुहूर्त, शुभ योग और विधि – जानिए...

नाग पंचमी 2024: खास पूजा मुहूर्त, शुभ योग और विधि – जानिए कैसे प्राप्त करें विशेष लाभ

पं वेद प्रकाश तिवारी ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ

|| नाग पंचमी || 09 अगस्त 2024 शुक्रवार

निशुल्क परामर्श उपलब्ध  9919242815

नागपंचमी श्रावण मास के शुक्‍ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। अबकी बार नागपंचमी 09 अगस्‍त, शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव के गण माने जाने वाले नाग देवता की पूजा की जाती है।

🔹नागपंचमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त-:

उदया तिथि के अनुसार इस बार नाग पंचमी 09 अगस्त 2024, शुक्रवार को मनाई जाएगी। नागपंचमी के दिन नागदेवता की पूजा पूरे दिन कभी भी की जा सकती है।

पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त 09 अगस्‍त को सुबह 05:47 से 8:27 तक रहेगा। दोपहर अभिजीत मुहूर्त में 12:27 से दोपहर 01:00 तक का समय भी पूजा के लिए शुभ है। इसके बाद प्रदोष काल में भी पूजा का शुभ महूर्त शाम को 06:33 मिनट से रात को 08:20 मिनट तक रहेगा।।

🔹नागपंचमी पर बन रहे हैं ये शुभ योग-:
नागपंचमी के दिन हस्‍त नक्षत्र के शुभ संयोग में शिव वास योग, साध्‍य योग और सिद्ध योग का शुभ संयोग बन रहा है। इन शुभ योग में शिवजी की पूजा करने से भोलेबाबा शीघ्र की आपकी प्रार्थना स्‍वीकार करते हैं और शीघ्र ही आपको पूजा का शुभ फल मिलता है।।

🔹नागपंचमी विशेष -:
नाग पंचमी का दिन नाग देवता की उपासना का दिन है अतः इस दिन आप मंदिर में शिव पर छत्र के रूप में विराजमान नाग देवता की पूजा कर सकते हैं।

पूजा में बेलपत्र, पुष्प, तिल, अक्षत, चंदन, भारतीय देसी गाय का कच्चा दूध, और गंगाजल इत्यादि नाग देवता पर चढ़ा सकते हैं।

जिन लोगों की जन्म कुंडली में कालसर्प दोष है वे लोग भी इस दिन नाग देवताओं की पूजा उपासना व मंत्र जप इत्यादि करके कुंडली में विद्यमान कालसर्प दोष के दुष्प्रभाव को कम कर सकते हैं।

नागपंचमी के शुभ अवसर पर रुद्राभिषेक करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन नाग देवता की एवं भगवान शिव की विधिवत् पूजा- उपासना करना लाभकारी रहेगा और जन्म कुंडली में विद्यमान कालसर्प व राहु- केतु से उत्पन्न दोष का भी निदान होता है।
ऊॅ नमः शिवाय 🌹🙏

क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक!

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!