spot_img
spot_img
Homeक्राइमफसल की सुरक्षा के लिए तार में किसान ने दौड़ाया-करंट, तार की...

फसल की सुरक्षा के लिए तार में किसान ने दौड़ाया-करंट, तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, आरोपी फरार

क्राइम मुखबिर से कुशीनगर ब्यूरो की रिपोर्ट

रामकोला,कुशीनगर। कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र में फसल की सुरक्षा के लिए खेत में लगाए गए करंट युक्त तार की चपेट में आकर तीन युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद से खेत मालिक लहरी कुशवाहा फरार हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।


खेत में मक्के और सब्जियों की फसल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सपहा महतो टोला निवासी किसान लहरी कुशवाहा ने अपनी मक्के और सब्जियों की फसल को नील गाय और अन्य जानवरों से बचाने के लिए खेतों में लोहे का तार लगाकर उसमें करंट प्रवाहित कर दिया था। सोमवार की रात लगभग 9 बजे सुरक्षा के लिए दौड़ाए गए करंट युक्त तार की चपेट में आकर विशाल (24), अमरजीत शर्मा (32) और अमरजीत का भांजा सन्नी (22) की मौत हो गई। सन्नी हाल ही में दिल्ली से लौटकर मामा के घर आया हुआ था।


घर से गायब रहे युवकों की खोजबीन
वहीं रात भर घर से गायब रहे युवकों की खोजबीन के दौरान मंगलवार की सुबह उनके शव गांव के एक खेत के पास मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। फसल सुरक्षा के नाम पर करंट युक्त तार के इस्तेमाल को लेकर आक्रोशित हैं।


घटना को लेकर गांव वालों में आक्रोश
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसडीएम कप्तानगंज योगेश्वर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। इस बीच, किसान लहरी कुशवाहा के फरार होने के बाद गांव वालों में आक्रोश बढ़ गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर खेत में करंट का तार नहीं लगा होता, तो तीनों युवकों की जान नहीं जाती। इस घटना ने इलाके में सुरक्षा उपायों और कृषि प्रथाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक!

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!