spot_img
Homeप्रदेशबांसगांव के युवक का वनरक्षक पद पर हुआ चयन

बांसगांव के युवक का वनरक्षक पद पर हुआ चयन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया नियुक्ति पत्र

सुबास चंद संवाददाता, बांसगांव


बांसगांव नगर पंचायत वार्ड संख्या 11, बयालीस पट्टी के निवासी अभिनय सिंह, पुत्र लक्ष्मण सिंह का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में वनरक्षक पद पर हुआ है।

इस पद पर चयनित होने पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया, जिसमें अभिनय सिंह भी शामिल थे।

इस उपलब्धि पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह, प्रबंधक विजय कुमार सिंह (बबलू), ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवाजी सिंह, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वेद प्रकाश शाही, समाजसेवी अमरजीत सिंह, रंजीत सिंह (रोहित), छात्र नेता सचिन शाही, सभासद कृष्ण गोपाल सिंह, प्रशांत सिंह (भईया), गौरव सिंह एडवोकेट, विकास राय, कुलदीप सिंह, मुकेश सिंह, सौरभ सिंह एडवोकेट, बृज बिहारी कश्यप, प्रकाश सैनी, ऋतिक राय सहित अन्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक !

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!