spot_img
spot_img
Homeक्राइमराजन का खौफ: पुलिस की वर्दी के पीछे छुपा धोखेबाज

राजन का खौफ: पुलिस की वर्दी के पीछे छुपा धोखेबाज

क्राइम मुखबिर से उप संपादक रतन गुप्ता की रिपोर्ट


जांच में यह बात सामने आई है कि राजन ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर इन महिला कर्मियों को अपने चंगूल में फंसाया और फिर इनके साथ न केवल नाजायज संबंध बनाए बल्कि इनसे लाखों रुपये भी ऐठें।

यूपी के बरेली में एक ऐसा जालसाज पुलिस के हत्थे चढ़ा है जिसके बिझाए जाल में खुद वर्दी वाली महिलाएं ही फंसती चली गईं। वो भी एक दो नहीं बल्कि 12 महिला पुलिसकर्मी। इस शातिर अपराधी का नाम है राजन वर्मा इसके कारनामों की परते जब खुली तो पुलिस हैरान रह गई।

जांच में यह बात सामने आई है कि राजन ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर इन महिला कर्मियों को अपने चंगूल में फंसाया और फिर इनके साथ न केवल नाजायज संबंध बनाए बल्कि इनसे लाखों रुपये भी ऐठें। हालांकि इसे पाप का घड़ा भी एक महिला कर्मी ने ही खोला, जिसके बाद इसे गिरफ्तार कर लिया गया।


क्यों बनती थीं महिला पुलिसकर्मी राजन का शिकार
लखीमपुर खीरी के निवासी राजन वर्मा नाम के शख्स ने पुलिसवालों से धोखा खाने के बाद ऐसा बदला लिया। उसने 12 महिला सिपाहियों को एक-एक कर अपने जाल में फंसाया और उनसे अनैतिक संबंध बनाकर लाखों रुपये ऐंठता चला गया। बरेली के एक थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी के साथ जब राजन ने यही हरकत की तो उसने सबक सिखाने की ठान ली। महिला सिपाही ने राजन के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस ने राजन को गिरफ्तार कर लिया है।


वर्दी में छुपी राजन की असलियत

सीओ सिटी प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर है। उसके खिलाफ लखीमपुर में पहले से ही कुछ मुकदमे दर्ज हैं। उसने कई महिला पुलिसकर्मियों को धोखा दिया है लेकिन एफआईआर बरेली की महिला सिपाही ने ही दर्ज कराई है। उसके मोबाइल में वर्दी पहने कई फोटो मिले हैं।

क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक !

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!