spot_img
Homeप्रदेशसंविधान को भाजपा ने ही दिया है वास्तविक सम्मान :विधायक शलभ मणि...

संविधान को भाजपा ने ही दिया है वास्तविक सम्मान :विधायक शलभ मणि त्रिपाठी

उप संपादक रतन गुप्ता की रिपोर्ट

देवरिया सदर के विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान को वास्तविक सम्मान दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर संविधान में संशोधन करने का आरोप लगाया और कहा कि..

संविधान को भाजपा ने ही दिया है वास्तविक सम्मान : शलभ
महराजगंज, देवरिया सदर के विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान को भाजपा ने ही वास्तविक सम्मान दिया है। अन्य दलों की तरह उनके नाम को वोट के लिए इस्तेमाल नहीं किया। वे पार्टी कार्यालय पर संविधान गौरव अभियान के तहत हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला सम्मेलन भी हुआ। इसके पूर्व विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान में अपने लाभ के लिए कई बार संशोधन किया, जबकि भाजपा ने राष्ट्रहित में संविधान में संशोधन किया। कहा कि हमारा संविधान भारत की आत्मा है। संविधान ने हमारे लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत किया है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि पिछले 75 वर्षों में कांग्रेस ने संविधान के नाम पर धोखाधड़ी की। नेहरू-गांधी परिवार न केवल पार्टी को अपनी निजी संपत्ति समझा, बल्कि संविधान को अपनी निजी जागीर की तरह माना। कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति के कारण विशेष वर्ग को आरक्षण में शामिल करना चाहती थी। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक बबलू यादव, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष भीम प्रसाद, परतावल ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, मिठौरा राम हरख गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष घुघली संतोष जायसवाल, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, जिला महामंत्री ओमप्रकाश पटेल, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, क्षेत्र महिला मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मधु पांडे ने भी संबोधित किया। नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, गोविंद जायसवाल, बलराम दुबे, दिनेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक !

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!