वरिष्ठ संपादक डॉ. योगेन्द्र पांडेय की रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में तैनात दो खंड विकास अधिकारियों का शासन स्तर से स्थानांतरण कर दिया गया है। यह आदेश 24 मई को संहारक आयुक्त ग्राम्य विकास, आस्था पांडेय द्वारा जारी किए गए। अमरनाथ पांडेय को कौशांबी और श्वेता मिश्रा को प्रयागराज जनपद भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि दोनों अधिकारी पति-पत्नी हैं।
मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने स्थानांतरण आदेश की पुष्टि करते हुए बताया कि शासनादेश के अनुपालन में दोनों अधिकारियों को कार्यमुक्त किया जाएगा।
गौरतलब है कि दोनों अधिकारियों के कार्यकाल के दौरान मनरेगा सहित कुछ योजनाओं में सवाल उठते रहे हैं, जिनकी उच्च स्तर पर समीक्षा की जा रही है।
खंड विकास अधिकारियों का तबादला, तीन वर्ष आठ माह की तैनाती के बाद शासन का आदेश
महराजगंज। जिले में तैनात दो खंड विकास अधिकारियों का शासन स्तर से स्थानांतरण कर दिया गया है। यह आदेश 24 मई को संहारक आयुक्त ग्राम्य विकास, आस्था पांडेय द्वारा जारी किए गए। अमरनाथ पांडेय को कौशांबी और श्वेता मिश्रा को प्रयागराज जनपद भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि दोनों अधिकारी पति-पत्नी हैं।
जनपद में दोनों की तैनाती लगभग तीन वर्ष आठ माह की रही। अमरनाथ पांडेय पहले पनियरा और फरेंदा विकास खंड में तैनात रहे, वर्तमान में वे परतावल विकास खंड का कार्य देख रहे थे। वहीं श्वेता मिश्रा सिसवां और परतावल में सेवा देने के बाद वर्तमान में पनियरा ब्लॉक का प्रभार संभाल रही थीं।
मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने स्थानांतरण आदेश की पुष्टि करते हुए बताया कि शासनादेश के अनुपालन में दोनों अधिकारियों को कार्यमुक्त किया जाएगा।गौरतलब है कि दोनों अधिकारियों के कार्यकाल के दौरान मनरेगा सहित कुछ योजनाओं में सवाल उठते रहे हैं, जिनकी उच्च स्तर पर समीक्षा की जा रही है।
क्राइम मुखबिर न्यूज़ – अपराध की तह तक!



