spot_img
spot_img
Homeराजनितिहरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, कार्यकर्ताओं ने मनाई जीत...

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, कार्यकर्ताओं ने मनाई जीत की खुशी

बांसगांव चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया

सुबाष चंद संवाददाता, बांसगांव।


हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा ने हरियाणा में ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जहां पार्टी ने लगातार तीसरी बार जीतकर हैट्रिक बनाई। इस जीत की खुशी में बांसगांव चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया, मिठाई बांटी और पटाखे फोड़े।

स्थानीय प्रतिनिधि से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को जैसे ही हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत की घोषणा हुई, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में बांसगांव चौराहे पर ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, पटाखे फोड़े और भाजपा की जीत के समर्थन में गगनभेदी नारे लगाए।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित कुमार राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार, मनोज सिंह, प्रमोद त्रिपाठी, अविनाश सिंह अन्नू, अविनेश सिंह, पूर्व प्रधान चंद्रदेव राय, परमवीर सिंह, विकास राय, संदीप सिंह, धर्मपाल सिंह, मणिंद्र पांडेय, अरविंद पांडेय, नवनीत सिंह, मनोज सिंह, प्रीतम सहित कई अन्य कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने हरियाणा की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेतृत्व की जीत बताया और भविष्य में भी पार्टी के इस विजय अभियान को जारी रखने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!