spot_img
HomeUncategorizedमहराजगंज के सोहगीबरवा सेंक्चुरी में राजकीय पक्षी सारस का परवाज

महराजगंज के सोहगीबरवा सेंक्चुरी में राजकीय पक्षी सारस का परवाज

रतन गुप्ता उप संपादक ———— महराजगंज के सोहगीबरवा सेंचुरी में शीतकालीन गणना में 353 सारस मिले हैं, जिसमें 50 बच्चे शामिल हैं। यह राजकीय पक्षी सारस के संरक्षण के लिए सकारात्मक संकेत है। वन विभाग ने यह गणना 16 और 17 नवंबर को की थी…सोहगीबरवा सेंक्चुरी में राजकीय पक्षी सारस का परवाज महराजगंज, के सोहगीबरवा सेंचुरी की प्राकृतिक आबोहवा राजकीय पक्षी सारस को भा रही है। शीतकालीन गणना में सेंचुरी के 353 सारस मिले हैं। राजकीय पक्षी के संवर्धन के नजरिए से अच्छी बात यह है वयस्क सारस के साथ 50 बच्चे भी गणना में मिले हैं। वन विभाग गणना की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की तैयारी कर रहा है।शासन के निर्देश पर वन विभाग ने बीते 16 व 17 नवंबर को एक ही साथ एक ही समय में सेंचुरी के सभी सात रेंज में 51 स्थानों पर शीतकालीन सारस गणना कराया था। इसमें कुछ 300 वयस्क सारस व 50 बच्चे मिले हैं।सबसे अधिक 84 सारस लक्ष्मीपुर रेंज के क्षेत्र मेंसेंचुरी के रेंजवार सारस गणना में सबसे अधिक 84 सारस लक्ष्मीपुर रेंज में मिले हैं। इसमें चार बच्चे हैं। सबसे कम चार सारस शिवपुर रेंज में दिखाई दिए। इसके अलावा दक्षिणी चौक रेंज में 36 वयस्क सारस व 9 बच्चे, निचलौल रेंज में 37 वयस्क सारस व 7 बच्चे, मधवलिया रेंज 46 सारस व 16 बच्चे, उत्तरी चौक रेंज में 52 सारस व 6 बच्चे, पकड़ी रेंज में 45 वयस्क सारस व 12 बच्चे शीतकालीन गणना में मिले हैं।बोले डीएफओशासन के निर्देश पर सेंचुरी क्षेत्र में शीतकालीन सारस गणना दो दिन कराई गई। इसमें कुल 353 सारस मिले हैं। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। सारस के संरक्षण व संवर्धन पर योजना के अनुसार कार्य कराया जाएगा।- निरंजन सुर्वे, डीएफओ

रतन गुप्ता उप संपादक

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!