spot_img
HomeUncategorizedमहराजगंज-बागापार सड़क के लिए 18.91 करोड़ का बजट मंजूर*

महराजगंज-बागापार सड़क के लिए 18.91 करोड़ का बजट मंजूर*

रतन गुप्ता उप संपादक ——— महराजगंज-बागापार सड़क के लिए 18.91 करोड़ का बजट मंजूर जिले के सबसे बड़े ग्राम पंचायत बागापार को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली दस किमी लंबी सड़क के चौड़ीकरण के लिए शासन ने प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति दे दी है। इसके लिए 18 करोड़ 91 लाख 83 हजार रुपया बजट मंजूर किया है।बागापार-महराजगंज क्षेत्र की प्रमुख मार्ग है। दर्जनों गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला मार्ग पूरी तरह जर्जर है। इसके चौड़ीकरण के लिए कई बार मांग हो चुकी थी। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया भी मांग कर चुके थे। बागापार निवासी उमेश चंद्र मिश्र सड़क निर्माण की मांग को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की थी, जिस पर नोटिस के बाद लोक निर्माण विभाग ने हलफनामा देकर बताया था कि इसी वित्तीय वर्ष में सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार व लोक निर्माण विभाग को सभी प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश देते हुए याचिका को निस्तारित किया था।दो साल पहले ही राज्य सड़क निधि योजना से मिली है स्वीकृतिबागापार महराजगंज मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए वर्ष 2022-23 में ही राज्य सड़क निधि योजना से स्वीकृति मिली थी। 37 करोड़ 68 लाख 93 हजार रूपये का आगणन तैयार किया था। लेकिन फाइल ठंडे बस्ते में चली गई थी। बीते 10 सितंबर को विभागीय बैठक में 18 करोड़ 91 लाख 83 हजार रुपया लागत बताया गया। अब शासन के अनु सचिव अभय प्रताप श्रीवास्तव ने बीते 25 दिसंबर को प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग लखनऊ को पत्र भेज महराजगंज बागापार आराजी सुबाइन मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति मिलने की जानकारी दिया है। दस किमी लंबी यह सड़क 18 करोड़ 91 लाख 83 हजार रुपए से बनेगी। इसमें 9 करोड़ 45 लाख 91 हजार रुपया अवमुक्त हो चुका है। बजट स्वीकृति व धन अवमुक्त होने की खबर से बागापार क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। बागापार निवासी उमेश चंद्र त्रिपाठी विजय सिंह संत ने बताया कि इस मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का क्षेत्र के लोगों का बेसब्री से इंतजार है। सड़क बन जाने से स्थानीय स्तर पर विकास तेज गति से बढ़ेगा।बागापार-महराजगंज मार्ग के लिए बजट मंजूर हो गया है। 9 करोड़ 45 लाख 91 हजार रुपया आवंटित हो चुका है। टेंडर प्रक्रिया शुरू है। जल्द ही सभी प्रक्रिया पूरी कराकर सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।धर्मपाल सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी

रतन गुप्ता उप संपादक

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!