spot_img
Homeप्रदेशगोरखपुर में कांग्रेस की न्याय पेटिका की तकरार: प्रशासन ने रोक लगाई,...

गोरखपुर में कांग्रेस की न्याय पेटिका की तकरार: प्रशासन ने रोक लगाई, कार्यकर्ताओं ने जारी रखा प्रदर्शन

गोरखपुर संवाददाता जितेंद्र यादव की रिपोर्ट

गोरखपुर। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यालय पर न्याय पेटिका लगाने पहुंचे। इस दौरान न्याय पेटिका लगाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रशासन के बीच नोक-झोंक हुई।



भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद  राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष  अजय राय के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी ने जहां 6 सीटों पर लोकसभा जीती है, वहां पर और प्रदेश के तीन जगह वाराणसी प्रधानमंत्री जी का क्षेत्र, गोरखपुर मुख्यमंत्री जी का क्षेत्र, और लखनऊ प्रदेश की राजधानी में, इन सभी जगह न्याय पेटिका लगाने का कार्य करने का जिम्मेदारी पदाधिकारी को सौंप गई है, इसी क्रम में घोषित कार्यक्रम के अनुसार 4 जुलाई को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रभारी सोशल आउटरीच,ओमेंद्र पांडे के नेतृत्व में गोलघर इंदिरा प्रतिमा के समक्ष ढोल नगाड़े के साथ न्याय पेटिका सर पर रखकर पैदल समस्त कांग्रेस जनों के साथ एक जुलूस की शक्ल में जिलाधिकारी कार्यालय को चल पड़े, श्री पांडे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक बहुत अच्छी पहल किया है, इससे आम जनता जिन्हें न्याय नहीं मिल रहा है, उन्हें न्याय और उनकी लड़ाई कांग्रेस लड़ेगी, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान जिला अधिकारी कार्यालय की दीवार पर कांग्रेस पार्टी की न्याय पेटिका लगाने जैसे आगे बढ़ी उसी वक्त सिटी मजिस्ट्रेट साहब और उनके साथ भारी पुलिस बल पहुंचकर न्याय पेटिका को लगने नहीं दिया रोक दिया और हल्के बल का प्रयोग किया सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा  कि हम इसे यहां लगने नहीं देंगे, जिला अध्यक्ष की पुलिस के अधिकारियों से बहुत देर तक नोक झोंक और बहस होती रही और न्याय पेटिका को लगने नहीं दिया, अंत में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने दूसरी तरफ रोड के किनारे दीवार पर लगाया गया, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष तौकीर आलम ने कहा कि यदि न्याय  पेटिका वहां से गायब होती है तो इसकी सारी जिम्मेदारी इन अधिकारियों की होगी, आगे श्री आलम ने कहा कि जब न्याय नहीं मिलता है तभी आवाज आम जनता की उठती है, हम जनता की आवाज बनकर उनको न्याय दिलाने का काम करेंगे, और उनकी बुनियादी सवालों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ  कांग्रेसी नेता मधुसूदन त्रिपाठी, तौकीर आलम जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, सोशल आउटरीच के जिला अध्यक्ष ध्रुव पासवान, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रवीण पासवान, राजेश तिवारी महेंद्र नाथ मिश्रा, ज्ञान पांडे अनिल सोनकर, नवीन सिन्हा अनुराग पांडे, अभय नंदन द्विवेदी एम आई सिद्दीकी, राम हरि यादव, अनूप पांडे, राम अवतार गौड़, सूरज गुप्ता, मेनिका पांडे, निर्मल वर्मा, उषा श्रीवास्तव, कुसुम पांडे, सुनीला देवी, प्रभात चतुर्वेदी,परदुम पासवान, श्याम सुन्दर, अनूप पांडे,राम हरि यादव, अंगद, आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। भवदीय तौकीर आलम जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रशासन प्रभारी गोरखपुर।

क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक!

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!