spot_img
HomeUncategorizedभाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय के नेतृत्व में गौरव अभियान संगोष्ठी का हुआ...

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय के नेतृत्व में गौरव अभियान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

भाजपा जिला कार्यालय महराजगंज में संविधान गौरव अभियान संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने किया कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश यादव ने किया अभियान के संयोजक डॉ अवध किशोर रहे।

भाजपा संविधान के निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान को लेकर कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर रही है। पार्टी की ओर से आगामी 11 से 25 जनवरी तक पूरे केंद्र शासित प्रदेश में संविधान गौरव अभियान के तहत कार्यक्रमों की एक शृंखला आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में डॉ. आंबेडकर की भूमिका पर चर्चा करने के साथ समाज के उत्थान के लिए दिए उनके योगदान को याद किया जाएगा।
जिस कड़ी में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राम जियावन मौर्य ने कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि उसने अपने 55 साल के शासन के दौरान डॉ. आंबेडकर की विरासत को दरकिनार किया। कांग्रेस ने अपने चहेते नेताओं को भारत रत्न से सम्मानित किया और उनके स्मारक बनवाए, उसने जानबूझकर बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर को उनके उचित सम्मान से वंचित रखा।डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित करके उन्हें सम्मानित करने की मोदी सरकार ने सराहनीय पहल की।आगामी गतिविधियों की रूपरेखा में स्थानीय विधायकों, जिला टीमों और एससी मोर्चा के नेताओं की भागीदारी वाली निर्वाचन क्षेत्र स्तर की सार्वजनिक बैठकें शामिल हैं। इनमें राज्य के नेता मुख्य वक्ता के रूप में काम करेंगे।

जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि महराजगंज में एससी मोर्चा द्वारा हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान, नारे के तहत एक भव्य सार्वजनिक बैठक आयोजित की जाएगी। युवा मोर्चा की अगुवाई में स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और एससी छात्रावासों में हमारा संविधान, हमारा गौरव विषय पर वाद-विवाद, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता जैसी शैक्षिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
पूर्व जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने कहा कि सोशल मीडिया टीमें ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता और क्विज़ आयोजित करेंगी, जबकि जिला टीमें प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में न्यूनतम दो और अधिकतम दस स्कूलों में क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित करेंगी। 25 जनवरी को सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक प्रस्तावना और निर्देशक सिद्धांतों का पाठ करने के लिए एकत्र होंगे, उसके बाद उनके महत्व पर एक संक्षिप्त बातचीत होगी
अभियान प्रमुख डॉक्टर अवध किशोर ने कहा कि संविधान गौरव अभियान के तहत भाजपा देश की आम जनता तक बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संघर्ष, संविधान निर्माण एवं कांग्रेस के द्वारा किए गए। उनके साथ छल को जनता तक पहुंचाने का काम करेगी। बाबा साहब के संविधान का ही फल है कि आज शीर्ष पायदान पर देश की एक आदिवासी महिला विराजमान है।
अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष भीम प्रताप ने कहा कि भारत को महान बनाने में संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आज भी बाबा साहब के विचार समाज के बीच नहीं पहुंचे हैं। भाजपा बाबा साहब के लक्ष्य को देश के अंतिम पायदान तक पहुंचाने का काम इस अभियान के माध्यम से करेगी। संविधान निर्माण के समय ही सभी घटनाओं की जानकारी देश की जनता को होनी चाहिए।
वरिष्ठ भाजपा नेता छोटेलाल गुप्ता ने कहा कि संविधान निर्माण के समय कांग्रेस ने धर्म आधारित आरक्षण पर जोर दिया था. लेकिन बाबा साहेब ने देश के प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार दिया. कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी को उनके जीवित समय में ही भारत रत्न की उपाधि दे दी. लेकिन बाबा साहेब को इस उपाधि से वंचित रखा. वहीं मरणोपरांत उन्हें नई दिल्ली में दो गज जमीन भी नसीब नहीं होने दी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, जिला महामंत्री संजय वर्मा,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया आदि सैकड़ो कार्यकर्ता रहे मौजूद।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!