spot_img
Homeदेश - विदेशबदला मौसम का मिजाज ठंडी हवाओं के साथ बढ़ी सर्दी

बदला मौसम का मिजाज ठंडी हवाओं के साथ बढ़ी सर्दी

उप संपादक अवधेश पाण्डेय की रिपोर्ट

गोरखपुर: मंगलवार को मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। दिनभर बादल छाए रहे और तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई। धूप की तीव्रता में भी कमी आई, जिससे ठंड का असर बढ़ गया और लोग सर्दी का अहसास करने लगे। मौसम विभाग के अनुसार,  बुधवार को भी गोरखपुर में मौसम में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। दिनभर बादल बने रहने की संभावना जताई जा रही है, और हल्की बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। तापमान में और गिरावट का अनुमान है, जो ठंड को और बढ़ा सकता है।

तापमान में गिरावट, ठंडी हवाओं का असर
तापमान में गिरावट, ठंडी हवाओं का असर बुधवार का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके साथ ही, पूरे दिन ठंडी हवाएं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। इन हवाओं के कारण ठंड का असर और बढ़ सकता है, खासकर सुबह और शाम के समय

लोगो के लिए ठंड की चुनौती
गोला कस्बे मे लोगो के लिए ठंड की चुनौती  चुनौतीपूर्ण रहा, जगह-जगह लोग अलाव, जलाकर ठंड से बचाव कर रहे थे. गोपालपुर, गोला कस्बा, पड़ोली चौराहे पर सन्नाटा छाया रहा. लोग ठंड से बचने के लिए चौराहे पर आग जलाकर बैठे.खासकर उन लोगों के लिए जो सुबह जल्दी घर से बाहर निकलते हैं। ठंडी हवाओं और बादल के कारण सर्दी का सामना करना मुश्किल हो सकता है।लोग मौसम से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने और घर के अंदर ही रहने की कोशिश कर रहे हैं। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को राहत पाने के लिए इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि ठंड का असर कुछ दिनों तक और जारी रहने की संभावना है।

क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक !

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!