spot_img
HomeUncategorizedनिचलौल थाना क्षेत्र में साली के साथ जीजा ने की अश्लील हरकत,...

निचलौल थाना क्षेत्र में साली के साथ जीजा ने की अश्लील हरकत, केस दर्ज

रतन गुप्ता उप संपादक ——निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटी के साथ सो रही महिला से उसके जीजा ने अश्लील हरकत कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी जीजा और दीदी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया।पीड़िता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह सोमवार को खाना खाने के बाद बेटी के साथ बरामदे में सोई थी। तभी रात करीब 11 बजे सुनसान पाकर जीजा उनके पास पहुंच गया और अश्लील हरकत करने लगा। चीख पुकार मचाने पर जीजा मौके से भाग निकला। इतना ही नहीं घटना के बाद उसकी बहन अपशब्द बोलने लगी। थाना प्रभारी गौरव कन्नौजिया के अनुसार, मामले में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी जीजा और दीदी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

रतन गुप्ता उप संपादक 9/1/2025

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!