संवाददाता शिवानंद त्रिपाठी की रिपोर्ट
• क्षेत्रीय जनता-जनार्दनो मे उमडा आई खुशियो का लहर
महाराजगंज, 14 जनवरी। मकर संक्रांति पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के प्रयास से उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार पंकज चौधरी जी के आशीर्वाद से सदर विधान सभा क्षेत्र को कई सड़कों की सौगात मिली। इन्हीं विकास के कारण उत्तर प्रदेश आज देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में देश के विकास का इंजन बन रहा है।
विधायक के अथक प्रयास से सदर विधान सभा क्षेत्र में 18 सड़कों की स्वीकृति वर्ष 2024- 25 में राज्य सड़क निधि 5054 योजना अंतर्गत नव निर्माण कार्य की मिली।
बरगदवा राज पंचायत भवन से वन टोला संपर्क मार्ग तक, दबौली फाटक से बलुआ तक संपर्क मार्ग , वार्ड नंबर 10 महुआवा में बिहारी के घर से सेमरहना सिवान तक, रमोहाली से राजी टोला तक, कटहरा से सौलहिया संपर्क मार्ग तक, घुघली शिकारपुर मार्ग के बेलवा टीकर नहर से हरपुर महंत होते हुए पिपरा माइनर तक, पड़री खुर्द से पड़रिया टोला तक, मझौवा से छोटी गंडक नदी पुल तक , बसंतपुर में सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव के घर से नगर पुलिया होते हुए रेहाव तक ,केवलपुर खुर्द से जिनवापुर तक, कटहरा में अफजल नगर टोला तक, कटहरा में बैजनाथपुर टोला तक, सरडीहा में N H 730 से आमतहा तक, बौलिया राजा छोटा टोला से सोनरा संपर्क मार्ग तक, बेलभरिया के विजय नगर टोला से बागापार पिच तक, पतरेंगवा से सोनवाल तक, शीतलापुर से सिंदुरिया झंझनपुर मार्ग तक, N H 730 से महुआवा से डिहुलिया टोला तक मार्ग का निर्माण।
विधायक ने कहा कि “बहु प्रतीक्षित मार्गो के बन जाने से कई गांवों और टोला तक के लोगों को आने जाने में सुविधा होगी“। विधायक के इस प्रयास से क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है।
क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक !