रायबरेली संवाददाता संदीप मिश्रा की रिपोर्ट
• उत्तर प्रदेश संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार पाठक ने सुधा को किया आमंत्रित
• राष्ट्रीय मतदाता दिवस- 2025 राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम
• इस वर्ष वोट जैसा कुछ नहीं वोट ज़रूर डालेंगे हम
रायबरेली। ओलंपियन एथलीट पदम श्री, अर्जुन अवॉर्डी सुधा सिंह को उत्तर प्रदेश के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार पाठक ने 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025 के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। यह कार्यक्रम 25 जनवरी को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। पदमश्री सुधा सिंह इस अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी।
इस संबंध में प्रदेश के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने रायबरेली जिला निर्वाचन अधिकारी, डीएम हर्षिता माथुर को पत्र भेज कर अवगत कराया है कि पदम श्री, अर्जुन अवॉर्डी सुधा सिंह को राज्य स्तरीय स्वाइप आइकॉन से संपर्क कर इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग किए जाने हेतु उनकी सहमत प्राप्त करते हुए उनकी सुविधा अनुसार 25 जनवरी को उनके रायबरेली स्थित आवास से लखनऊ आयोजन स्थल तक आने व वापस जाने की समुचित व्यवस्था करने का कष्ट करें।
बताते चलें कि सुधा सिंह मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री में खेल अधिकारी के रूप में विगत वर्षों से तैनात हैं। उत्तर प्रदेश संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस संबंध में पत्र की एक प्रतिलिपि जिला निर्वाचन अधिकारी, डीएम रायबरेली को और सुधा सिंह को उनके ऑफीसर कॉलोनी मॉडर्न कोच फैक्ट्री लालगंज को भेजा है। यह पत्र बीती 15 जनवरी को उत्तर प्रदेश के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया है।
क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक !