spot_img
Homeप्रदेशमहराजगंज के लक्ष्मीपुर रेंज 20 दिन से तेंदुए के दहशत में जी...

महराजगंज के लक्ष्मीपुर रेंज 20 दिन से तेंदुए के दहशत में जी रहे मझौली के लोग

उप संपादक रतन गुप्ता की रिपोर्ट

महराजगंज के लक्ष्मीपुर रेंज सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर रेंज के मझौली गांव के लोग 20 दिन से तेंदुए की दहशत में जी रहे हैं। शुक्रवार की शाम को गांव में फिर तेंदुआ दिखा। उसकी दहाड़ सुनकर एक बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, चार जनवरी को कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौली के मस्जिद में अचानक तेंदुआ घुस गया और चार लोगों को घायल कर दिया था। बाद में जाल में फंसाने के दौरान तेंदुए की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद तेंदुआ अपनी साथी की तलाश में जगह-जगह भटकने लगा। कुछ दिन पहले सोंधी स्थित सरदार पटेल इंटर काॅलेज के निकट ग्रामीणों ने दो शावकों सहित एक तेंदुए को घूमते देखा था।
इसके बाद कई स्थानों पर तेंदुए के पदचिह्न ग्रामीणों ने देखे। 24 जनवरी को पुनः मझौली के सिवान में देखा गया। तेंदुए की दहाड़ से लोगों की नींद गायब हो गया। जहां एक बृद्ध गिरकर चोटिल हो गया। इससे गांव में दहशत बनी हुई है। शुक्रवार की देर रात गांव के हरिहर चौरसिया घर के बाहर निकले ही थे कि अचानक तेंदुए की धमक और गुर्राहट से गिरकर चोटिल हो गए। स्वजनों के सहयोग से किसी तरह जान बचाया। भयभीत परिजनों ने करीब 10 मिनट तक गुर्राहट सुनकर घर में दुबके रहे।

क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक !

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!