spot_img
HomeUncategorizedGD नेशनल स्कूल में छात्र छात्राओं को  प्रमाण पत्र देकर भाजपा नेता...

GD नेशनल स्कूल में छात्र छात्राओं को  प्रमाण पत्र देकर भाजपा नेता निर्भय सिंह ने किया सम्मानित।

आज GD नेशनल स्कूल, धनहा नायक के परिसर में आयोजित “सुभाष उपाध्याय फाउंडेशन सिंघड़ियां, गोरखपुर” द्वारा किए गए निबंध प्रतियोगिता 2025- 26 के निम्मित विषय- बरगद व पीपल में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर विधायक पुत्र भाजपा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरण किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य जयगोविंद सिंह ने कहा कि बच्चों के लिए हर विद्यालय में ऐसा आयोजन होना चाहिए ताकि बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ पर्यावरण की उपयोगिता भी आसानी से समझ आए।
वहीं निर्भय सिंह ने सुभाष उपाध्याय फाउंडेशन को बधाई देते हुए GD नेशनल स्कूल के प्रबंधक चंदन गुप्ता को भी बधाई दीं और बच्चों को संबोधित करते हुए निर्भय सिंह ने कहा कि पेड़ों के हो रहे अंधाधुन कटान चलते मनुष्य पीढ़ी उन पौधो के संरक्षण पर ध्यान नहीं दे रही है। जो पर्यावरण के अच्छे मित्र है।
बताया कि बरगद और पीपल के वृक्ष पर्यावरण के सबसे अच्छे मित्र है। पीपल को सबसे अधिक ठंडक प्रदान करने वाला वृक्ष माना जाता है। वहीं धार्मिक दृष्टिकोण से भी पीपल का महत्वपूर्ण स्थान है। हिंदू ग्रंथों में पीपल को भगवान विष्णु का रूप माना गया है। मृतक संस्कार भी पीपल वृक्ष के बिना पूर्ण नहीं होते है। वहीं बरगद की भी अपनी विशेष व अनोखी उपयोगिता है।
बताया कि पीपल और बरगद के पेड़ तेजी से विलुप्त होते जा रहे हैं। इस दौरान यह निबंध प्रतियोगिता इन सभी बातों पर ध्यान केंद्रित करने में सहायक होगी।
इसी क्रम में को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से वहां दिनेश पटवा, संदीप बाजोरिया, विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव सहित अन्य रहें।

प्रमाण पत्र पाने वाले में प्रथम रैंक मोहिनी गुप्ता, द्वितीय रैंक शिवांगी उपाध्याय, तृतीय रैंक अंजली उपाध्याय एवं अन्य छात्र छात्राएं रही।
विमर्शिता अंकिता सिंह एवं सोनाली सिंह रहीं।
प्रबंधक चंदन गुप्ता, प्रधानाचार्य उमाशंकर त्रिपाठी, मनोरमा, हेमंत, विपिन, संजना, जितेंद्र सहित अन्य अध्यापक अध्यापिका रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!