रतन गुप्ता उप संपादक ——-महराजगंज जनपद के अहिरौली थाना क्षेत्र के धनहा गांव की विवाहिता ने घुघली पुलिस को तहरीर देकर अपने पति, सास व ननद के खिलाफ दहेज के लिए मारने-पीटने तथा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले में घुघली पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया।पीड़िता सुमन साहनी ने बताया कि उसका मायका पकड़िया रहा विशुनपुर थाना घुघली में है। उसकी शादी 18 फरवरी 2022 को सूरज साहनी निवासी धनहा थाना अहिरौली जनपद कुशीनगर के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि उसके पिता पांच लाख रुपये दहेज, बाइक व घरेलू सामान देकर विदाई किए थे। शादी के कुछ दिन तक सबकुछ ठीक चला। इसके बाद पति शराब पीकर मारने-पीटने लगा। कुछ दिन बर्दाश्त करती रही। जब आदत नहीं सुधरा तो अपने पिता को इसकी जानकारी दी। पिता के समझाने के बाद भी पति के व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व सास सुरसती, ननद सुमन, शीला व पति दहेज की मांग करने लगे। घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर पति, सास व ननद के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व अन्य धाराओं में केस पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
रतन गुप्ता उप संपादक