spot_img
HomeUncategorizedमहराजगंज के सुधीर त्रिपाठी,अरविंद विश्वकर्मा शिक्षकों को मिला राज्यस्तरीय पुरस्कार

महराजगंज के सुधीर त्रिपाठी,अरविंद विश्वकर्मा शिक्षकों को मिला राज्यस्तरीय पुरस्कार

रतन गुप्ता उप संपादक —— महराजगंज के दो शिक्षकों, सुधीर त्रिपाठी और अरविंद विश्वकर्मा को राज्य स्तरीय कला क्राफ्ट एवं पेपेट्री प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें लखनऊ में आयोजित समारोह में…महराजगंज, बेसिक शिक्षा विभाग के महराजगंज के परिषदीय विद्यालय के दो शिक्षकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया है। पंचम स्तरीय राज्य स्तरीय कला क्राफ्ट एवं पेपेट्री प्रतियोगिता में प्रदेश भर में बेहतर प्रदर्शन करने पर लखनऊ के राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद में आयोजित कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले शिक्षक सुधीर त्रिपाठी कम्पोजिट विद्यालय बरवा खुर्द घुघली व अरविंद विश्वकर्मा कम्पोजिट विद्यालय बंजारी पट्टी गिरहिया निचलौल में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत हैं। सुधीर का चयन जूनियर स्तर पर समाजिक विषय व अरविंद विश्वकर्मा का चयन जूनियर स्तर गणित विषय पर हुआ है।पुरस्कार पाने के बाद सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि उनके द्वारा बनाया गया मॉडल थ्री डी तकनीक और संवंर्धित वास्तविकता एआर पर आधारित था। इसके माध्यम से नेटवर्क व बिजली की समस्या वाले सुदूर इलाकों में भी बेहतर शिक्षा दिया जा सकता है। अरविंद विश्वकर्मा ने बताया कि उनका टीएलएम गणित शिक्षण में बीज गणितीय सर्व समीकाओं का ज्यामितीय सत्यापन से संबंधित था जो ज्यामितीय पक्ष समझाने में सहायता करता है।दोनों शिक्षकों के इस बड़ी उपलब्धि पर बीएसए प्रदीप कुमार शर्मा, डायट प्राचार्य अभिजीत सिंह, बीईओ सीबी पांडेय, आनंद मिश्रा, मनीष प्रजापति, राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक धन्नू चौहान, भूपेंद्र सिंह, कृष्ण मद्धेशिया, कीर्ति त्रिपाठी आदि ने बधाई दी है।

रतन गुप्ता उप संपादक

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!