



महराजगंज जनपद में आज परतावल स्थित आवास/ जनसंपर्क कार्यालय पर पनियरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने भारतीय संविधान के अलौकिक शिल्पकार, विश्व बन्धुत्व के महापुजारी ‘बाबा साहेब’ डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती मनाया व उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तदपश्चात् अपने संबोधन में विधायक ने बताया कि,
बाबा साहेब कहते थे कि हम सब सबसे पहले भारतीय हैं, बाद में भी भारतीय हैं और अंत में भी भारतीय हैं।
विधायक ने कहा कि,
इस अवसर पर हम उनके आदर्श, सिद्धांत एवं विचारों को अपनाने का संकल्प लें तथा आपसी सद्भाव, शान्ति व एकजुटता के साथ राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देने का प्रण करें।
इस दौरान वहां युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह, मंडल अध्यक्ष परतावल विवेक पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव, पूर्व अध्यक्ष उमेश गुप्ता, नारद सिंह, ईश्वर यादव, श्याम पाण्डेय, गणेश पाण्डेय, बलराम उपाध्याय सुरेन्द्र पटेल सहित सैकड़ों जन रहें।