
सन्दीप मिश्रा
रायबरेली। अमेठी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 181 सुरक्षित विधानसभा सलोंन के नगर अध्यक्ष पद पर नगर के तेज तर्रार सभासद अयाज अहमद की ताजा पोसी की गई। लखनऊ से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा जारी सूची में सलोंन नगर पंचायत से नगर अध्यक्ष हेतु अयाज अहमद उर्फ काजू नगर अध्यक्ष मनोनीत किए गए। सूची आते ही नगर सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई, समर्थकों ने घर जाकर के बधाइयां देने का सिलसिला जारी रखा। बता दें कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद से ही सांसद के एल शर्मा संगठन पर विशेष नजर रख रहे हैं। इसी क्रम में मजबूत व जिम्मेदार लोगों पर ही भरोसा कर उनका चयन किया जा रहा है। नगर अध्यक्ष पद के लिए लगभग आधा दर्जन लोगों ने दावेदारी की थे जिसमें सूची आने पर अयाज अहमद ने इस पद पर अपना स्थान बना लिया। अयाज अहमद के नगर अध्यक्ष बन जाने पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अर्जुन पासी, वरिष्ठ नेता निजाम अंसारी, चौधरी अख्तर समीम, दिग्विजय सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, मोहम्मद मोबीन उर्फ चंदन प्रधान, वसीम उर्फ चमन,जमाल मिर्जा, आदिल अता, शाहबाज चौधरी,आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुबारकबाद दी है। जो मनोनीत नगर अध्यक्ष अयाज अहमद ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उनकी कसौटी पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। व नगर में संगठन को पूरे बल के साथ मजबूती प्रदान करूंगा।