spot_img
spot_img
HomeUncategorizedभारत पेट्रोलियम ( बी पी सी एल) पम्प का विधायक ज्ञानेंद्र सिंह...

भारत पेट्रोलियम ( बी पी सी एल) पम्प का विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन

परतावल/महराजगंज
महराजगंज जनपद के थाना श्यामदेउरवा के अन्तर्गत पिपरपाती चौराहे से 100 मीटर आगे गोरखपुर महराजगंज हाइवे रोड पर आज भारत  पेट्रोलियम( बी पी सी एल) पंप का पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने उद्घाटन कर क्षेत्र के लोगो के लिए एक संसाधन की व्यवस्था कायम किया। जिससे आम जनमानस को तेल संबंधित असुविधा को दूर किया जा सके , पनीयरा विधायक ने पेट्रोल पम्प के प्रोपराइटर भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर सिंह उर्फ निर्भय सिंह व विवेक पटेल को शुभकामनाएं भी दी और यह भी कहा की पेट्रोलपम खुल जाने आम जन मानस में वाहनों चालको को काफी सुविधा मिलेगी।
उद्घाटन समारोह के इस अवसर पर भाजपा नेता प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी, देवेंद्र उपाध्याय, अशोक यादव, विधायक प्रतिनिधि नंदू दूबे ,वसिष्ट सिंह ब्लॉक प्रमुख पनीयरा बेद प्रकाश शुक्ला ब्लॉक प्रमुख परतावल आनन्द शंकर वर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव मण्डल अध्यक्ष उमेश गुप्ता अजय गौतम के साथ क्षेत्र के ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य व क्षेत्र के तमाम गणमान्य जन उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!