सन्दीप मिश्रा की रिपोर्ट

रायबरेली। भारत स्काउट और गाइड के नेशनल यूथ कांप्लेक्स गदपुरी हरियाणा में आयोजित राष्ट्रपति स्काउट गाइड रोवर रेंजर अवार्ड प्रमाण पत्र वितरण के भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश की ओर से वर्ष 2016 का राष्ट्रपति रेंजर अवार्ड मनसुख मांडविया केंद्रीय कैबिनेट मंत्री खेल एवं युवा कल्याण भारत सरकार के कर कमलों से प्राप्त हुआ। इस अवसर पर भारत स्काउट और गाइड संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद डॉक्टर अनिल जैन, सांसद एवं अध्यक्ष दिल्ली भारत स्काउट गाइड राज्य श्री मनोज तिवारी नेशनल चीफ कमिश्नर के के खंडेलवाल सहित भारत स्काउट गाइड संस्था के तमाम अधिकारी और पूरे देश के राष्ट्रपति स्काउट गाइड रोवर रेंजर का अवार्ड पाने वाले चयनित प्रतिभागी उपस्थित थे।
वरिष्ठ लीडर ट्रेनर लक्ष्मीकांत शुक्ला ने कुछ जानकारी देते हुए बताया की अर्चना देवी 2016 में उत्तर प्रदेश से एकमात्र रेंजर अवार्ड हेतु चयनित हुई थी।
लंबी प्रतीक्षा के बाद राष्ट्रपति अवार्ड पाने पर जिला संस्था की लीडर ट्रेनर श्रीमती निर्मला देवी श्रीमती साधना शर्मा श्रीमती निरुपमा बाजपई श्रीमती कान्ति गुप्ता,श्रीमती लक्ष्मी सिंह डॉक्टर नीलिमा श्रीवास्तव श्रीमती मोहित उपाध्याय प्रतिमा सिंह वंदना श्रीवास्तव लीडर ट्रेनर श्री श्री राम यादव लीडर ट्रेनर सचिव शत्रुघ्न सिंह परिहार लीडर ट्रेनर कोषाध्यक्ष लेटेस्ट वीडियो लीडर ट्रेनर शिवेंद्र सिंह सहायक लीडर ट्रेनर देवेंद्र बाजपेई जितेंद्र सिंह हरनाथ पांडे आदि ने बधाई दी वर्तमान में गुरुकुल पब्लिक स्कूल पुरासी हलोर महाराजगंज में शिक्षिका के पद पर कार्यरत अर्चना देवी को विद्यालय की संस्थापक पूजा मिश्रा व प्रधानाचार्य बेबी सिंह ने शुभकामनाएं व्यक्त की तथा स्काउट गाइड में जनपद का गौरव बताया
क्राइम मुखबिर न्यूज़ – अपराध की तह तक !



