spot_img
Homeप्रदेशपरतावल में ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा की अगुवाई में निकली विशाल...

परतावल में ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा की अगुवाई में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

परतावाल संवाददाता योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज। परतावल ब्लॉक प्रमुख आंनद शंकर वर्मा के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा रैली का शुभारंभ किया गया।

देश की आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘ हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में बुधवार को सुबह हाथों में तिरंगा लिए हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत परतावल में पैदल मार्च किया।

  इस मार्च के दौरान नगर के लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और अपने तिरंगे को लेकर भावना जगाने के लिए युवाओं ने भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाए।

  ब्लॉक परिसर से परतावल बाजार, कस्बा व मुख्य मार्गों से तिरंगा पैदल यात्रा सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रही। इस अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

  इस दौरान बीडीओ श्वेता मिश्रा, एपीओ दीलिप कुमार गौतम, एडीओ समाज कल्याण श्याम सुंदर तिवारी, संजय जायसवाल, ग्राम प्रधान विवेक पटेल, लालजी चौधरी, पंकजेश, हकीम खान, आदि लोग मौजूद रहे।

क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक!

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!