spot_img
spot_img
Homeप्रदेशपरिषद की मांग पर मुख्यमंत्री ने वेतन बाधित करने का आदेश लिया...

परिषद की मांग पर मुख्यमंत्री ने वेतन बाधित करने का आदेश लिया वापस कर्मचारियो में हर्ष

गोरखपुर से उप संपादक अवधेश पांडेय की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री जी ने निभाया मुखिया होने का धर्मरूपेश

गोरखपुर: गोरखपुर 03 सितंबर मानव संपदा पोर्टल पर 31 अगस्त तक संपत्ति का ब्योरा न देने वाले कर्मचारियों के वेतन पर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ने रोक लगा कर पोर्टल लाक करा दिया था जिससे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों का वेतन फंसा हुआ था, इस संबंध में कल राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष श्री हरि किशोर तिवारी ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश से वार्ता कर कर्मचारीयों का वेतन रिलीज करने का निवेदन किया था।

इधर परिषद की जनपद शाखा गोरखपुर के अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल कार्यकारी अध्यक्ष राजेश सिंह आदि ने मुख्यमंत्री को ट्वीट करके तथा मीडिया के माध्यम से एक महीना समय बढ़ाने तथा तत्काल वेतन जारी करने का निवेदन माननीय मुख्यमंत्री जी से किया था। कर्मचारियों की मांग पर संज्ञान लेते हुए हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री ने मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति के विवरण देने का समय भी बढ़ा दिया तथा वेतन रोकने का आदेश भी वापस ले लिया जिससे सभी कर्मचारियों में प्रसन्नता है तथा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी आप संत होने के नाते सब की पीड़ा को आप समझते हैं आपने हमारे मांग पर गौर किया इसके लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद।

माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेश पर हर्ष जताने वाले तथा उन्हें धन्यवाद करने वालों में श्री रुपेश कुमार श्रीवास्तव, राजेश सिंह, मदन मुरारी शुक्ल, अशोक पांडेय, पंडित श्याम नारायण शुक्ल, अनूप कुमार, कनिष्क गुप्ता, इजहार अली, बंटी श्रीवास्तव सहित तमाम कर्मचारी नेताओं ने माननीय मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दिया है।

क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक !


ग्रुप में शामिल होने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें:

https://chat.whatsapp.com/EZ0y7Xmh2m2HyxTllHIX6C

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!