spot_img
spot_img
Homeप्रदेशजंगल में मिला गायब महिला का शव, जंगली जानवरों का शिकार होने...

जंगल में मिला गायब महिला का शव, जंगली जानवरों का शिकार होने की आशंका

रतन गुप्ता उप संपादक की रिपोर्ट 13/10/2024


महराजगंज के पनियरा क्षेत्र में 55 वर्षीय महिला द्रोपदी देवी का शव बलुअहिया जंगल में मिला। वह शनिवार से गायब थीं और पति ने कहा कि उन्हें जंगली जानवर ने मार डाला। स्थानीय लोग नीलगायों के हमलों से परेशान…

पनियरा क्षेत्र के ग्राम तेंदुअहिया के झुलनीपुर टोला निवासिनी एक 55 वर्षीया महिला का क्षत-विक्षत शव उसके घर से चार सौ मीटर की दूरी पर स्थित बलुअहिया जंगल में बामंत माता के स्थान पर खेत में मिला है। महिला शनिवार से ही गायब थी। चर्चाओं के अनुसार वह किसी जंगली जानवर का शिकार हुई है। लोगों का कहना है कि आधा दर्जन लोग नीलगायों के हमले का शिकार हो चुके हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका द्रोपदी देवी के पति ध्रुव नारायण चौहान ने बताया कि उसकी पत्नी शनिवार की शाम छह बजे खेत गई थी। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने इधर-उधर तलाश शुरू की। लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। रविवार को जंगल में किसी ने उसका शव देखा और शोर मचाया। ध्रुव नारायण ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि उसकी पत्नी को किसी जंगली जानवर द्वारा मार दिया गया है। उसका शव खेत में पड़ा है। आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। मृतका के एक पुत्र राकेश 35 व एक पुत्री रीमा 30 हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। इस बावत प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पति ने बताया कि किसी जंगली जानवर ने उसकी पत्नी को मार दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

नीलगायों के आतंक से परेशान हैं यहां के लोग

तेंदुअहिया, सूचितपुर बघौना, जर्दी, बड़हरा लाला आदि गांवों के लोग नील गायों के आतंक से परेशान हैं। लोगों ने बताया कि नील गायों खेतों को नुकसान तो कर ही रही है। साथ ही लोगों पर हमला भी कर दे रही है। इससे आधा दर्जन लोग घायल हो चुके हैं। यहां पड़ने वाला छोटा जंगल गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज रेंज के तहत आता है। सूचना पर फारेस्टर विवेक कुमार मौर्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि लोगों ने पहले जंगली जानवरों के आतंक के बारे में नहीं सूचना दी। अब इसके रोकथाम का उपाय किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!