
गोरखपुर।दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन एवम् अधिष्ठाता वाणिज्य ,प्रो. श्रीवर्धन पाठक के दूरदर्शी नेतृत्व में विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम में आज ‘मिशन शक्ति’ का आरंभ किया गया! सर्वप्रथम मिशन शक्ति के अंतर्गत इस कार्यक्रम का उद्बोधन “नोडल ऑफिसर” मिशन शक्ति प्रो. मेजर विनीता पाठक ने किया।उन्होंने सबसे पहले इस सरकार के इस पहल के बारे मे बताया, उन्होंने महिलाओं को शसक्त और आत्मनिर्भर कैसे बनाये इस बात पर प्रकाश डाला! इसके पश्चात समन्वयक प्रो. मनीष कुमार श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में महिलाओं के लिए बनाये गए सुरक्षा नीतियों के बारे मे बताया!
इसके बाद वक्ता श्रीमती तेजस्वी दुबे ने अपने उद्बोधन मे कार्यस्थल पर महिलाओं से जुड़े समस्याओं के बारे मे जागरूक किया। उन्होंने बताया किस तरह से लिंग के आधार पर महिलाओं को कई कार्यों से वंचित किया जाता है। साथ ही साथ जीवन को संतुलित बनाने मे आने वाली समस्याओं पर भी प्रकाश डाला! व्याख्यान के अंत में वक्ता द्वारा छात्राओं को प्रश्नों को पूछने की अनुमति दी गई और उनके प्रश्नों को हल किया गया | सत्र प्रतिभागियों के साथ परस्पर संवादात्मक रहा।
इसके बाद समन्वयक प्रो. मनीष कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे आज के मुख्य वक्ता,अधिष्ठाता वाणिज्य, शिक्षक, और छात्र एवम छात्राओं का धन्यवाद दिया! इस कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. पूर्णिमा मिश्रा के द्वारा किया गया!