spot_img
HomeUncategorizedजनपद में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा के दृष्टिगत नामित किए गए मजिस्ट्रेट

जनपद में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा के दृष्टिगत नामित किए गए मजिस्ट्रेट

सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु 2 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 06 जोनल, 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट की हुई है तैनाती

महराजगंज। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा के त्यौहार क्रमशः दिनांकः 29 अक्टूबर, 2024 से प्रारंभ हो रहा है। 1 नवम्बर शुक्रवार को जुम्मे की नमाज अदा की जाएगी। धनतेरस से जनपद में सभी तहसीलों में आतिशबाजी/ पटाखें की दुकान भी लगाया जाता है। दिनांक 29 अक्टूबर से 3 नवंबर, 2024 तक सुरक्षा व्यवस्था तथा शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु जिला मजिस्ट्रेट डां पंकज कुमार वर्मा ने जनपद में त्यौहारों के समाप्ति तक ड्यूटी पर सुपर जोनल मजिस्ट्रेट / जोनल मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट, नगर निकाय क्षेत्रवार/ तहसील / पुलिस चौकीवार नियुक्त किए हैं।
जिला मजिस्ट्रेट ने सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र महराजगंज, सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र महराजगंज, संपूर्ण तहसील क्षेत्र महराजगंज, हेतु सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में अपर जिला मजिस्ट्रेट डां पंकज कुमार वर्मा को नामित किया है, तथा सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र महराजगंज नौतनवा और निचलौल हेतु सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक डा पंकज कुमार वर्मा को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया है।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र महराजगंज हेतु उप जिलाधिकारी सदर को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया है, इसी प्रकार संपूर्ण तहसील क्षेत्र महराजगंज के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट सदर को, सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र सदर के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट फरेन्दा को, संपूर्ण तहसील क्षेत्र फरेन्दा के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट नौतनवा को, संपूर्ण तहसील क्षेत्र नौतनवा के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट रमेश कुमार को, संपूर्ण तहसील क्षेत्र महराजगंज के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट सदर को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया है।
सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में अधिकारियों को नामित किया गया है जिसके अंतर्गत तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी तथा अन्य जनपद, ब्लॉक, तहसील स्तरीय अधिकारियों को पुलिस चौकी वार, कस्बा चौकी वार, प्रमुख चौक वाइज नामित नामित किए हैं। इसके आलावे रिजर्व में 05 जोनल व 05 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नामित किये है।

उन्होंने बताया कि समस्त मजिस्ट्रेट अपने-अपने तैनाती क्षेत्र में भ्रमण कर यह सुनिश्चित कर लेगे कि धनतेरस, दीपावली आदि त्यौहार पर तथा सार्वजनिक स्थल पर कानून व्यवस्था के दृष्टिगत वहाँ कोई विवाद न हो तथा सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। यदि कोई शान्ति व्यवस्था में बाधा आती है, तो उसके सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी को अवगत करायें तथा सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट व थाना प्रभारी से व्यक्तिगत रूप से मिलकर वस्तुस्थिति से भी अवगत करायेंगे तथा सम्बन्धित चौकी क्षेत्र/थाना क्षेत्र में ही उपस्थित रहेगें तथा धनतेरस से गणेश जी, लक्ष्मी जी की मूर्ति मूर्तिकार से पण्डाल स्थल तक लाये जाने तथा पण्डाल में सुरक्षा तथा मूर्ति विसर्जन स्थलों तक कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखना सुनिश्चित करेगें। वर्तमान समय में धारा 163 लागू है। सार्वजनिक स्थल पर कानून व्यवस्था के दृष्टिगत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शान्ति व्यवस्था बनाये रखेंगे। दिनांक: 29.10.2024 व 03.11.2024 से समाप्ति तक समस्त मजिस्ट्रेट अपने चौकी क्षेत्र/थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहेगें तथा समय पर आवश्यकतानुसार सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट एवं थाना प्रभारी को सूचना देते रहेगें। समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट चौकी इन्चार्ज, थानाध्यक्ष, पुलिस क्षेत्राधिकारी, उप जिला मजिस्ट्रेट, मुख्य चिकित्साधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद / नगर पंचायतें, अधीक्षण अभियन्ता / अधिशासी अभियन्ता (विद्युत), अग्निशमन अधिकारी के दूरभाष मोबाईल / बेसिक नम्बर भी अपने पास रखेगें। समस्त मजिस्ट्रेट सकुशल त्यौहारों को सकुशल सम्पादन के पश्चात ही ड्यूटी स्थल से सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट को अवगत कराकर डयूटी तैनाती स्थल छोड़ेगे। यदि कोई समस्या उत्पन्न होती है. तो तत्काल पुलिस अधीक्षक, महराजगंज व अपर जिला मजिस्ट्रेट तथा जिलाधिकारी को अवगत कराया जाना सुनिश्चित करेगें।यह

उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट महराजगंज में इसके लिए एक कन्ट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका सम्पर्क नम्बर-है। उपर अंकित हे पुलिस कन्ट्रोल रूम की प्रभारी, श्री ओमप्रकाश मौर्य सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधन सहकारिता, महराजगंज स्रेया मिश्रा जिला पंचायत राज अधिकारी, महराजगंज को बनाया गया है जो अपने-अपने स्टॉफ के साथ कन्ट्रोल रूम में उपस्थित रहेगें तथा प्रत्येक अधिकारियों को फोन कर उनकी लोकेशन प्राप्त कर जिलाधिकारी को अवगत करायेंगे। उपरोक्त दिशा-निर्देश केवल गाइड लाईन के रूप में है। मौके पर तैनात कार्यकारी मजिस्ट्रेट / उप जिला मजिस्ट्रेट विवेकपूर्ण ढंग से नियमानुसार कार्यवाही करते हुए समस्या का निराकरण करेगें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!