spot_img
HomeUncategorizedपति को छोड़ प्रेमी को अपनाया, जी भर गया तो प्रेमी हो...

पति को छोड़ प्रेमी को अपनाया, जी भर गया तो प्रेमी हो गया फरार

रतन गुप्ता उप संपादक ——महराजगंज के परतावल में अच्छी और आराम की जिंदगी जीने के लिए एक विवाहिता ने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहना पसंद किया। मगर, कुछ माह साथ रहने के बाद प्रेमी उसे छोड़कर फरार हो गया। कई दिनों तक वापस नहीं आने पर महिला को इसकी जानकारी हुई तो वह बदहवास हालत में घर पहुंची। परिजनों ने इसकी शिकायत प्रेमी के घरवालों से की तो विवाद करने लगे। कई बार पंचायत भी बैठी। मगर, कोई निष्कर्ष नहीं निकला। थक-हार कर महिला ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी 13 साल पहले कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में हुई थी। शादी के 10 वर्ष बाद विवाहिता का पति से किसी बात पर विवाद हो गया। परिजनों ने विवाहिता को बहुत समझाया। मगर, वह पति के साथ रहने को राजी नहीं हुई और बच्चे के साथ मायके में आकर रहने लगी।विवाहिता के मुताबिक, मायके में उसका एक युवक से प्रेम संबंध हो गया। आरोप है कि प्रेमी शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने लगा। वह उसे बिहार लेकर चला गया और दोनों एक साथ रहने लगे।महिला का कहना हे कि वह प्रेमी से शादी करने के लिए कहती रही। मगर, वह टालता रहा। उसने जब दबाव बनाया तो प्रेमी उसे बिहार में छोड़कर फरार हो गया। इसकी जानकारी होने पर विवाहिता अपने मायके पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। कई दिनों से दोनों परिवार के बीच सुलह-समझौते की बातचीत होती रही। मगर, बात नहीं बनी। आखिरकार महिला ने प्रेमी व उसकी मां पर केस दर्ज करा दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने तहरीर के अनुसार केस दर्ज करने की पुष्टि की है।

रतन गुप्ता उप संपादक

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!