रतन गुप्ता उप संपादक — महराजगंज में डिप्टी सीएमओ-नोडल अधिकारी डॉ. राजेश द्विवेदी की टीम ने बिना पंजीकरण चल रहे दो पैथॉलोजी को सील कर दिया। कर्मचारियों से पंजीकरण प्रमाण पत्र मांगे गए, लेकिन वे नहीं दिखा पाए। इससे पैथॉलोजी… नगर पालिका महराजगंज के गोरखपुर और पड़री रोड पर बिना पंजीकरण चल रहे दो पैथॉलोजी को सील कर दिया गया। डिप्टी सीएमओ-नोडल अधिकारी डॉ. राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में टीम पहुंची। पैथॉलोजी में तैनात कर्मचारी से पैथॉलोजी पंजीकरण प्रमाण पत्र की मांग की। कर्मचारी पंजीकरण कागजात नहीं दिखा पाया। टीम ने दोनों पैथॉलोजी को सील कर दिया। कहा कि बिना पंजीकरण के पैथॉलोजी संचालित मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। नोडल अधिकारी की कार्रवाई से शहर के पैथॉलोजी संचालकों में हड़कंप मच गया। कई संचालक शटर गिराकर फरार हो गए।
रतन गुप्ता उप संपादक