spot_img
HomeUncategorizedमहराजगंज के सिसवा में महोत्सव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से झूमा सिसवा

महराजगंज के सिसवा में महोत्सव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से झूमा सिसवा

रतन गुप्ता उप संपादक ————- महराजगंज के सिसवा में श्रीरामजानकी मंदिर उत्सव प्रांगण में सिसवा महोत्सव का आयोजन हुआ। इस महोत्सव का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने किया। नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने लोकनृत्य और…*महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से झूमा सिसवा* सिसवा के श्रीरामजानकी मंदिर उत्सव प्रांगण में सिसवा विकास समिति की ओर से आयोजित सिसवा महोत्सव का आगाज़ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच हुआ। नगर के विभिन्न विद्यालयों की प्रतिभाओं ने लोकनृत्य, फोल्क सांग आदि पर जमकर तालियां बटोरी। कार्यक्रमों से लोग झूमते रहे।महोत्सव का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने किया। इसके बाद आरपीआइसी स्कूल, चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मलवरी कॉन्वेंट स्कूल, स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल, किसान आदर्श इंटर कॉलेज बेलवा, मरियम गर्ल्स कॉलेज, रामकिशन मेमोरियल स्कूल सहित नगर के तमाम शिक्षण संस्थानों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए लोककलाओं को मंच पर जीवंत किया।कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध एंकर व मिमिक्री कलाकार अमर राज सक्सेना, मिस कानपुर कनक शर्मा व रोशन मद्धेशिया ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर नपा अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल, एनबी पाल, अमित अंजन, शुभ्रा सिंह जायसवाल, अवधेश चौबे, गोविंद सोनी, विवेक चौरसिया आदि मौजूद रहे

रतन गुप्ता उप संपादक 1/1/2025

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!