spot_img
HomeUncategorizedमहराजगंज में प्रस्तावित गृहकर का कड़ा विरोध, सैकड़ों ने जताई आपत्ति

महराजगंज में प्रस्तावित गृहकर का कड़ा विरोध, सैकड़ों ने जताई आपत्ति

रतन गुप्ता उप संपादक —– महराजगंज नगर पालिका द्वारा गृहकर बढ़ाने के प्रस्ताव के खिलाफ विरोध शुरू हो गया है। संयुक्त व्यापारी मोर्चा और नगरवासियों ने 510 हस्ताक्षरों के साथ आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा महंगाई और..प्रस्तावित गृहकर का कड़ा विरोध, सैकड़ों ने जताई आपत्ति महराजगंज नगर पालिका की ओर से गृहकर बढ़ाने के प्रस्ताव पर शहर में विरोध शुरू हो गया है। गृहकर, जलकर व खाली जमीनों पर टैक्स लगाने के प्रस्ताव पर विरोध दर्ज कराते हुए संयुक्त व्यापारी मोर्चा व नगर के लोगों ने 510 लोगों के हस्ताक्षर कराकर आपत्ति मंगलवार को अधिशासी अधिकारी को सौंपा। कहा गया कि वे इस प्रस्ताव को वापस कराएं। शहर के लोगों का कहना है कि नगरपालिका के लोग जो हाउस टैक्स दे रहे हैं, वही अभी ज्यादा है। इसके अलावा हर वस्तु की खरीद पर जीएसटी में एक प्रतिशत शेष (स्वच्छ भारत) के नाम से जाना जाता है। नगरपालिका द्वारा हर छोटे-बड़े घरों से, प्रतिष्ठानों से हर माह कूड़ा उठाने का शुल्क लिया जाता है। अचल संपत्ति की खरीद पर बिक्री पर नगर विकास शुल्क लगता है। लोगों के अनुसार इतनी महंगाई में मंदी की मार को लोग झेल रहे हैं और इन टैक्स, हाउस टैक्स को भर रहे हैं। अब नगर पालिका द्वारा हाउस टैक्स की बढ़ोत्तरी का फैसला पूरी तरह से गलत है, जिसे शहर के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे।आपत्ति में कहा गया है कि इस समय नगर के बहुत से प्रमुख वार्डों में कई वर्षों से जल निकास एवं जलभराव की सबसे बड़ी समस्या है। इसका कोई समाधान नहीं है। नगर के कई वार्डो में रास्ते की गलियों के सड़क अर्धनिर्मित हैं या टूटी-फूटी हैं। अभी भी कच्ची हैं, जिससे नगर के निवासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन समस्याओं के बीच प्रस्तावित कर का शहर के लोग महंगाई, बाजार में मंदी के विरोध दर्ज कराते हुए आपत्ति दर्ज कराते हैं। लोगों ने मांग की कि इस आपत्ति पर गंभीरता से विचार करते हुए बढ़ाए जाने वाले गृहकर को वापस कराएं।इस दौरान संयुक्त व्यापारी मोर्चा के संयोजक पशुपति नाथ गुप्त, महामंत्री दामोदर गोयल, श्रीकृष्ण पटेल, प्रमोद कुमार, केएम अग्रवाल, प्रदीप कुमार, अशोक चौरसिया, सिकन्दर रौनियर, चंद्रशेखर साहू, श्रवण वर्मा, कर्ण सिंह, जितेन्द्र दूबे,रामरूप यादव व आकाश कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।स्वकर को लेकर शहरवासियों की आपत्ति मिली है। शासनादेश के अनुसार आपत्तियों का निस्तारण कर स्वकर प्रणाली लागू की जाएगी।आलोक कुमार, अधिशासी अधिकारी, महराजगंज, नगरपालिका

रतन गुप्ता उप संपादक 7/1/2025

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!