रतन गुप्ता उप संपादक ——-महराजगंज में 10 वर्षीय नितीश पेड़ पर चढ़कर पाकड़ के पत्ते तोड़ रहा था, तभी करंट की चपेट में आकर गिर गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राथमिक…बकरी के लिए पेड़ से पत्ते तोड़ रहा किशोर करंट लगने से नीचे गिरा, गंभीर जिला मुख्यालय परिसर में स्थित पाकड़ का पत्ते तोड़ रहा किशोर करंट की चपेट में आकर पेड़ से नीचे गिर गया। सूचना पर पहुंचे घर वाले उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराए हैं। डॉक्टर उसकी हालत नाजुक बता रहे हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के बांसपार बैजौली के टोला काशीपुर निवासी नितीश (10) रविवार की दोपहर में जिला मुख्यालय परिसर में स्थित बकरी के लिए पाकड़ का पत्ता तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। अभी उसने डाल पर बैठकर जैसे ही वह पत्ता तोड़ने की कोशिश की करंट की चपेट में आ गया। करंट की झटके से नितीश पेड़ से नीचे गिर गया। नितीश के साथ पत्ता तोड़ने गए बच्चे चिल्लाने लगे। इसमें से किसी ने उसके घर सूचना दे दी। सूचना पर पहुंचे घरवाले उसे जिला अस्पताल ले गए। खून से लथपथ बेहोशी की हालत में देख उसकी मां दहाड़े मारकर रो रही थी। प्राथमिक इलाज के बाद नितीश की हालत में थोड़ा सुधार हुआ है। डॉक्टर उसकी हालत नाजुक बता रहे हैं। अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल महराजगंज वाईपी सिंह ने बताया कि बिजली तार को छू रहे पेड़ की डाली काटी जाएगी। इसके लिए मुख्यालय विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता को निर्देशित किया गया है।
महराजगंज में बकरी के लिए पेड़ से पत्ते तोड़ रहा किशोर करंट लगने से नीचे गिरा, गंभीर
RELATED ARTICLES