spot_img
HomeUncategorizedमहराजगंज सिविल कोर्ट की नई कार्यकारिणी ने ली पद और गोपनीयता की...

महराजगंज सिविल कोर्ट की नई कार्यकारिणी ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

रतन गुप्ता उप संपादक ——— महराजगंज में सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। करुणाकर पति त्रिपाठी को अध्यक्ष, अनूप सिंह को महामंत्री, और अन्य सदस्यों ने अपने पद की शपथ ली। समारोह में जिला जज और कई…सिविल कोर्ट की नई कार्यकारिणी ने ली पद और गोपनीयता की शपथ महराजगंज, सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन महराजगंज की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह करुणाकर पति त्रिपाठी की अध्यक्षता में सोमवार को हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष करुणाकर पति त्रिपाठी, महामंत्री अनूप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविशंकर त्रिपाठी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष गिरिजेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष अजय कुमार वर्मा, संयुक्त मंत्री अजय चौधरी, आफताब अंसारी, उमेश तिवारी ने अपने पद व गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला जज नीरज कुमार, एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष हरिगोपाल पाण्डेय तथा न्यायिक अधिकारीगण पवन श्रीवास्तव, विनय कुमार सिंह, संजय मिश्रा, पीसी कुशवाहा, अभय कुमार सिंह, मनोज कुमार जाटव, मुकेश यादव, असगर अली, सुनील नागर, आसिफ नवाज, नेहा सिंह, विभा, सोनल सिंह, प्रिया नागर सहित जनपद के कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र लाल श्रीवास्तव, निचलौल तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष देश दीपक पाण्डेय, महामंत्री आशुतोष पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष विरेन्द्र तिवारी राजकुमार मिश्रा समेत सिविल कोर्ट के समस्त अधिवक्तागण अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।शपथ ग्रहण समारोह में वरिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्यगण कैलाश प्रसाद अग्निहोत्री, रामकिशुन, शशि भूषण गुप्त, अवनीश पटेल, अमर सिंह यादव, अनिरुद्ध सिंह तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी में प्रदीप पासवान, शैलेश कुमार यादव, मोनू कुमार यादव, दुर्गेश तिवारी, अष्टभुजा, दिलीप पांडेय ने अपने-अपने पद की शपथ ली। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शम्भू शरण पाण्डेय, तारकेश्वर तिवारी, हमीदुल्लाह खान, आशोक श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए शुभकामना दी। संचालन पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, महामंत्री रामराज चौधरी, पूर्व अध्यक्ष इंद्रासन सिंह, हमीदुल्लाह खान, पूर्व महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी, सत्य प्रकाश सिंह, कौशल किशोर पाण्डेय, अभिजीत सिंह, दिनेश गुप्ता, वसीम, वरुण सिंह, अखिलेंद्र सिंह, रंजीत गुप्ता, प्रिंस पांडेय, नेहा दुबे, अनुराधा पांडेय, अश्वनी, गंगा प्रजापति आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

रतन गुप्ता उप संपादक 6/1/2025

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!